सेंधवा। मोदीजी और सीएम ने गरीबों का आवास का सपना पूरा किया- यादव

-पीएम आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम में नपाध्यक्ष ने कहा।
सेंधवा।
हर महिला पुरुष का सपना होता है की उनका अपना आशियाना हो। सिर के ऊपर पक्की छत हो, पर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से ये सपना ही रह जाता है। आज उस सपने को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने साकार कर दिखाया है। उक्त कथन नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने नगर में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश के अवसर पर राम कटोरा भोई मोहल्ले के कार्यक्रम में व्यक्त किये। नपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सीधे प्रसारण के माध्यम से नपा सभागृह में दोपहर 3 बजे देखा गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण हुए 412 आवासो में हितग्राहियों का गृह प्रवेश किया गया। राम कटोरा भोई मोहल्ले में 2 बजे आयोजित कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से झोपड़ी व केवलू के कच्चे मकान थे। वे आज बड़े बड़े पक्के मकान निर्मित हो गए हैं। आपने भी मकान बनाए है। किस्त समय पर जमा होकर एक भी पैसा किसी को नही देना पड़ा। कांग्रेस के समय भी इंदिरा आवास योजना थी, किंतु ऊपर से पैसे देने के बाद भी किस्त नहीं आती थी। मकान अधूरा रह जाता था। भारी ब्याज पर ऋण लेकर पूरा करना पड़ता था। आज वह स्थिति नहीं है। कांग्रेस ने राम लला को कोई सालो तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर कर दिया था। आज राम लला के लिए मोदीजी भव्य मंदिर का निर्माण करवचा रहे है। यह सब भाजपा के शासन में संभव हुआ है। नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाबजूद अगर हम पक्के मकान की कल्पना कर रहे है, तो वह भाजपा की सरकार व मोदीजी के कारण हो रहा है। नगर में नपा द्वारा 3600 से अधिक आवास के प्रकरण बनाए गए थे। जिसमे 3005 आवास बन कर तैयार हो चुके है। 531 के मकान का कार्य प्रगति पर है। अभी 412 घरों में आज गृह प्रवेश हो रहा है। 13 लाख की किस्त आज हितग्राहियों के खाते में सीधे जमा हुई है। यह योजना 2024 तक चलने वाली है। नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने भी संबोधित किया। आभार मुख्य नपा अधिकारी कमलेश पाटीदार ने व्यक्त किया। संचालन भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने किया।
पूजन के साथ कराया गृह प्रवेश
नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने पूजन कर रिबिन काट कर हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया। मिठाई का वितरण किया गया। इस दौरान पार्षद प्रकाश निकुम, कालू सांवले, गणेश नरगावे, प्रिया वर्मा, कांता बाई यादव, निलेश यादव, अखिलेश पवार, सुनील अग्रवाल, मेघा एकड़ी, कृष्णा पालीवाल, वली मोहम्मद, इकबाल शाह, राजेश मिश्रा, दयानंद पाटीदार, निलेश पालीवाल, दीपक आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, व विकास आर्य ने हितग्राहियों को प्रतिकात्मक रूप से घर की चाबी भी सौंपी।
