बड़वानीमुख्य खबरे

सेंधवा। सड़क हादसे में एएसआई विवेक शर्मा की मौत

बड़वानी जिले के निवाली थाने पर पदस्थ एएसआई विवेक शर्मा की बुधवार रात में सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई। निवाली थाने पर पदस्थ एएसआई विवेक शर्मा रात को अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद सेंधवा घर लौट रहे थे।
इसी दौरान कुसमिया घाट पर अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में विवेक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो हुए। एएसआई को पहले इलाज के लिए निवाली लाया गया। वहां से सेंधवा के निजी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। एएसआई के शव को सेंधवा के सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
एएसआई की मौत की खबर से पुलिसकर्मी स्तब्ध हैं। पुलिस महकमे में शोक की लहर छाई है। एएसआई विवेक शर्मा जिले के सेंधवा ग्रामीण, शहर, बड़वानी, पानसेमल थानों में पदस्थ रह चुके हैं। कुछ समय पहले ही उनका प्रमोशन हुआ था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!