विविध

अधिक से अधिक मातृ शक्तियों को जोड़ेंगे : श्रीमती मंडलोई

-इन्दौर नागर ब्राह्मण की महिला शाखा ने समाज के हर वर्ग के उत्थान का बीड़ा उठाया

इन्दौर। मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण समाज इन्दौर की महिला शाखा ने समाज के अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने एवं समाज के हर वर्ग के उत्थान का बीड़ा उठाया है। संगठन द्वारा लड़कियों और महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण समाज की इन्दौर शाखा की बैठक में युवा और महिला परिषद के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए। नागर ब्राह्मण महिला परिषद इन्दौर शाखा की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या मंडलोई ने बताया कि मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक रविवार को संपन्न हुई। इस कार्यकारिणी के कार्यक्रम में महिला परिषद इकाई की सदस्य श्रीमती दिव्या मंडलोई ने अध्यक्ष पद ग्रहण किया। सभी वरिष्ठ लोगों के आशीर्वाद के साथ नागर ब्राह्मण महिला परिषद के अध्यक्ष दिव्या मंडलोई ने अपने विचार मजबूती के साथ रखें। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम संगठन को मजबूती प्रदान करना है। महिला परिषद में अधिक से अधिक नागर महिलाओं, मातृ शक्ति को जोड़ना है। माताओं व मातृशक्ति के लिए एक वर्कशॉप रखी जाएगी जिसमें एक्सपर्ट को बुला कर बच्चों के परीक्षा के समय माताओं का बच्चों और युवाओं से वर्तमान में आपसी सामंजस्य और संतुलन बना रहे इसके सुझाव दिए जाएंगे। वर्ष में एक बार मनोरंजन मेला, हरियाली उत्सव, संस्कार वर्कशॉप, आध्यात्मिक यात्रा आदि कार्यकम होंगे।प्राथमिकता यह है कि युवा, बच्चे और प्रतिभाओं को मंच देना है। खेलकूद के क्षेत्र में महिलाओं की क्रिकेट टीम का गठित करने की योजना भी है। श्रीमती मंडलोई के विचार का सभी सदस्यों ने समर्थन किया। श्रीमती मंडलोई ने समाज को नई दिशा और ऊंचाई देने के लिए समाजजनों से आर्शीवाद और सहयोग भी मांगा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ संरक्षक श्रीमती शारदा मंडलोई, प्रमिला त्रिवेदी, श्रीमती प्रेमलता मेहता, श्रीमती वीणा मेहता और विशेष अतिथि अर्चना दवे थी।
इन्दौर में समाज की धर्मशाला का लिया संकल्प
मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद इन्दौर की संयुक्त बैठक में इन्दौर नागर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अभिनव दवे ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण संकल्प यह है कि इन्दौर में समाज की धर्मशाला का निर्माण हो और इसके लिए सभी आगे आए। इन्दौर शहर में धर्मशाला निर्माण हेतु हरसंभव प्रयास करके समाज को उपलब्ध करवाना, युवाओं को समाज की मुख्य धारा में लाना और उनके व्यक्तित्व को चहुमुखी निखारने हेतु प्रयास करने के साथ ही समाज के बिखरे हुए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। साथ ही सभी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधिओ को बढ़ावा देना भी मुख्य है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिषद एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से अमिताभ मण्डलोई, पं. अशोक भट्ट, विकास दवे, आशीष त्रिवेदी, हरेकृष्ण व्यास, दीपक शर्मा, असीम त्रिवेदी, राजेंद्र नागर एवं पूर्व अध्यक्ष हिमांशु पुराणिक व केदार रावल मौजूद थे। युवा शाखा की अध्यक्ष हर्षिता दवे ने नई सोच के साथ अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि हमारी जो संस्कृति है उसको कायम रखना है और आगे बढ़ाना है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दादी, नाना-नानी और अन्य निकट संबंधियों के बारे में वीडियो तैयार करने होंगे और आने वाली नई पीढ़ी को हमारी धार्मिक और सामाजिक संस्कृति से अवगत कराना होगा। कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों सहित समाज की अन्य विभूतियों का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन हर्ष मेहता ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!