विविध

सिवनी मालवा में 40 एम व्ही ए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर

नर्मदापुरम् जिले की पारेषण क्षमता में हुई बढ़ोत्तरी

इंदौर से विनोद गोयल की रिपोर्ट:-
जबलपुर। एम पी ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने नर्मदापुरम जिले में अपनी ट्रांसफारमेशन क्षमता में बढ़ोत्तरी करते हुए 132 के व्ही सबस्टेशन सिवनी मालवा में एक अतिरिक्त 40 एम व्ही ए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति प्रारंभ हो जाने से क्षेत्र के 198 गांव के तकरीबन 54300 कृषि एवं घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा। अब उन्हें भरोसेमंद उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई समुचित वोल्टेज पर उपलब्ध रहेगी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि नर्मदा पुरम जिले के सिवनी मालवा 132 के व्ही सबस्टेशन से 33 के व्ही के 02 नये फीडर निकलने वाले है जो तहसील मुख्यालय सिवनी मालवा एवं 08 किलोमीटर दूर स्थित धर्मकुण्डी क्षेत्र के करीब 9000 विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति करेगें इसी की तैयारी के मद्देनजर एम पी ट्रांसको ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की मांग के अनुरूप समय पूर्व इस ट्रांसफार्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने के लिए एम पी ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।
33 के व्ही के 06 फीडर से होती है सिवनी मालवा क्षेत्र में विद्युतआपूर्ति
एम पी ट्रांसको नर्मदापुरम् के कार्यपालन अभियंता श्री लक्ष्मण आर्या ने बताया कि 132 के व्ही सबस्टेशन सिवनी मालवा से एम पी ट्रांसको वर्तमान में 33 के व्ही के 06 फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति करती है जिनसे सिवनी मालवा, धर्मकुण्डी, पगधाल, शिवपुर, बावरी एवं सूरजपुर क्षेत्र शामिल हैं। जिनकी संख्या बढ़कर भविष्य में 08 हो जायेगी। इस नये 40 एम व्ही ए ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से सिवनी मालवा सबस्टेशन की ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 90 एम व्ही ए की हो गई है। नर्मदापुरम् जिले में ट्रांसमिशन कंपनी अपने 220 के व्ही के 03 सबस्टेशन व 132 के व्ही के 06 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। अब नर्मदापुरम् जिले की कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 1925 एम व्ही ए की हो गई है। जिसमें 220 के व्ही साइड 1080 एम व्ही ए तथा 132 के व्ही साइड 845 एम व्ही ए की स्थापित क्षमता शामिल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!