विधानसभा 5 का कार्यकर्ता सम्मेलन लाभ मंडपम हाल में आयोजित हुवा

इंदौर~ विधानसभा 5 के कार्यकर्ता सम्मेलन आज लाभ मंडपम हाल में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी उपस्थित थे।
कार्यकर्ता सम्मेलन मैं महिलाओं को मंच पर बिठाया गया और खुद दिग्विजय सिंह जी सहित सभी कांग्रेस नेता नीचे बैठे।
उन्होंने करीब 35 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए सभी ने मंच से आकर अपने सुझाव दिए।
उद्घाटन भाषण में इंदौर शहर जिला कांग्रेस के प्रभारी श्री महेंद्र जोशी जी ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए आज श्री दिग्विजय सिंह जी सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ही बात करेंगे उनके सुझाव लेंगे। उन्होंने कहा कि यह लाभ मंडपम हाल अभय प्रशाल में स्थित है और अभय मतलब जीत और लाभ मतलब फायदा तो आज इस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस को जीत का फायदा शगुन मिलेगा।।
श्री रामेश्वर नीखरा जी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता सूची पर हमें ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना होगा कांग्रेस पार्टी आधा चुनाव मतदाता सूची के कारण ही हार जाती है। सभी मंडलम सेक्टर एवं ब्लाक के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की मतदाता सूची को अपडेट करें।
एक कांग्रेस कार्यकर्ता उमाशंकर जी ने जब अपने उद्बोधन में इंदौर में नगर निगम द्वारा ठेला गाड़ी वालो पर जो नगर निगम ने जुल्म किए हैं उसके बारे में राजा साहब को बताया तो उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा कि यूपीएस सरकार ने एक वेंडर प्रोटेक्शन एक्ट का कानून बनाया है। जिसके तहत किसी भी रजिस्टर्ड ठेले गाड़ीवालो को बेदखल नहीं किया जा सकता। इसके लिए उन्होंने लड़ाई लड़ने की बात कही।।
श्री दिग्विजय सिंह जी ने कांग्रेस जनों से कहा कि हमे हर धर्म जाति समाज का सम्मान करना चाहिए,समाज में सौहाद्र पूर्ण वातावरण बनाया जावे ।इसलिए राहुल गांधी की 4000 km की भारत जोड़ों यात्रा की। मंडलम सेक्टर के पदाधिकारियो को अपने अपने मोहल्ले में खास ध्यान देना होगा। जो सर्वे हो रहे है उस पर ध्यान मत दो इसमें सब सत्ता के लोग होते है। हमे संगठन को केसे मजबूत करें इस पर खास ध्यान देना होगा। इंदौर के लोगो का दिल केसे जीता जावे इस पर खास ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सर्वोपरि श्रीमती शोभा ओझा,श्री सत्यनारायण शर्मा,विपिन वानखेड़े,विनय बाकलीवाल,सदाशिव यादव, सत्यनारायण पटेल,अरविंद बागड़ी,स्वप्निल कोठारी,शेख अलीम,अमन बजाज, इकबाल खान, पिंटू जोशी सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।।।
महिलाओं में रुबीना खान,साधना भंडारी,अनिता,
किरण जिरेती,रायमुनी भगत
सोनिला मिमरोट,गिरिजा पंडित सहित अनेक महिला नेत्रियों ने अपने सुझाव दिए।।।