इंदौर
इंदौर में वैश्य सखी सहेली ग्रुप ने फाग महोत्सव में पानी बचाने और कंडों से होली का दहन करने का संदेश

इंदौर से विनोद गोयल की रिपोर्ट।
वैश्य सखी सहेली ग्रुप की महिलाओं ने यशवंत निवास रोड स्थित गोयल हाउस पर रंगारंग फाग महोत्सव का आयोजन कर सूखे एवं प्राकृतिक रंगो से होली खेलकर पानी बचाने एवं होलिका दहन में लकड़ी की जगह गोबर के कंडों का प्रयोग करने का संकल्प व्यक्त किया। ग्रुप की प्रमुख उर्मिला संतोष गोयल, सावित्री मित्तल एवं उषा अग्रवाल ने बताया इस मौके पर आसपास की 15 कालोनियों की सखी सहेलियों ने पूरे उत्साह के साथ फाग महोत्सव में भाग लिया। मुख्य रूप से संगीता अग्रवाल, सुनीता झालानी, सरोज गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, निर्मला मंगल, किरण सुरेखा, उमा अग्रवाल, सुरेखा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल सहित 70 से अधिक महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित की। अंत में उर्मिला गोयल ने आभार माना।