मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; हादसों का बिजासन घाट, अनियंत्रित कंटेनर ने दो कार और बाइक को मारी टक्कर, 9 घायल

सेंधवा। मुंबई-आगरा राजमार्ग पर शहर से 16 किमी दूर स्थित बिजासन घाट अब हादसों के घाट बन गया है। आए दिन इस घाट में हादसों में लोगों की जान जा रही है। वहीं कई लोग घायल हो रहे है। रविवार को फिर
बिजासन घाट में हादसा हुआ। घाट उतर रहा एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया। कंटेनर ने आगे चल रही दो फोर व्हीलर और एक बाइक को टक्कर मारी है। हादसे में करीब 9 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सेंधवा के सिविल अस्पताल लाया गया। कंटेनर महाराष्ट्र को ओर जा रहा था। इसी दौरान बिजासन घाट के चिड़ी मोड़ पर कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही तूफान वाहन को टक्कर मार दी। वाहन डिवाइडर तोड़ता हुआ रॉन्ग साइड में जा घुसा। इसके बाद कंटेनर ने एक कार को टक्कर मारी। वहीं एक बाइक को चपेट में लेते हुए हाईवे की रेलिंग पर चढ़ गया। हादसे में करीब 9 लोग घायल हुए हैं।

बिजासन पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया-
बिजासन चौकी प्रभारी धनेश्वर पाटिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को हाईवे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल सेंधवा भेजा गया। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर आवागमन शुरू कराया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर सुनील पटेल ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। 4 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी।

हादसे में ये हुए घायल
सचिन पिता दसरिया, मुन्नी पिता नूरला, मनीष पिता मुकेश, कृष्णा पिता नूरला, संजय पिता मुकेश, ममता पति सचिन सजोड़ा, सभी निवासी ग्राम साजोडा सेंधवा हैं। इसके साथ ही विकास पिता साहेबराव परभणी महाराष्ट्र, प्रवीण पिता विनायक परभणी महाराष्ट्र, अंजलि पति विलास परभणी महाराष्ट्र घायल हुए हैं।

WhatsApp Image 2024 09 08 at 18.42.07 5cca66b0

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button