मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

सेंधवा। शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा जोगवाड़ा रोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य एवं समस्त स्टॉफ शामिल हुए। प्राकृतिक रंग,गुलाल,फूल आदि से होली खेली गई। कार्यक्रम में सेंधवा के प्रसिद्ध गायक कुशल शर्मा और एनटी मालवीया द्वारा होली के एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए गए। जिस पर सभी ने उत्साह के साथ होली मिलन उत्सव का आनंद लिया।
संस्था अध्यक्ष बीएल जैन ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है और रंग जीवन को खुशियों से भर देते है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह पर्व भाईचारे व समाज में एकता का संदेश देता है। हम सभी को आपसी मतभेदों को भूला कर एक रहने की सीख भी देता है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

0b3bc3e6 af56 4780 acc2 7a02d876ee35

गायक कलाकारों को सम्मानित किया
कार्यक्रम में सेंधवा के प्रसिद्ध गायक कुशल शर्मा और एनटी मालवीया को संस्था की ओर से स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिलीप कानूनगो, उपाध्यक्ष रविंद्रसिंह मंडलोई, सचिव शैलेश कुमार जोशी, कोषाध्यक्ष गोविंद मंगल, सहसचिव दीपक लालका, जवरचंद जैन,प्रहलाद यादव, अशोक सकलेचा, विजय मालवीया, विष्णु प्रसाद सिंहवल, सुरेश मित्तल, गोपी किशन अग्रवाल, मोहन शरण खंडेलवाल एवं समस्त शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

5a0d62ed 6268 4371 832d ef4edb75129a

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!