मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। लोक माता अहिल्या बाई भारतीय इतिहास मे महिला सशक्तीकरण का सबसे बड़ा उदहारण

सेंधवा। वीर ख्वाजा नायक महाविद्यालय सेंधवा मे अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिला मंत्री विवेक तिवारी ने बताया कि पुण्य श्लोका अहिल्या बाई होल्कर की 300 वी जयंती पर पूरे प्रदेश मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिस उपलक्ष्य मे महाविद्यालय मे संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल एवं बड़वानी के भाजपा नेता जितेंद्र निकुंम उपस्थित हुए। कार्यक्रम मे वक्ताओं ने अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी न्याय प्रियता व वीरता के बारे मे विचार साझा किए। सांसद गजेंद्र पटेल ने छात्राओं और उपस्थित मातृशक्तियों को अहिल्या बाई की तरह शक्तिशाली बनने और उन्हें आदर्श मानकर जीवन मे चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण का भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा उदाहरण बनी।
जितेंद्र निकुंम ने अहिल्याबाई के व्यक्तित्व पर कहा कि देवी स्वरूपा अहिल्या बाई त्याग समर्पण और स्नेह की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने संघर्षों से अपना जीवन जिया और अपने राज्य का कुशल संचालन किया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि अहिल्या बाई न्याय प्रिय थी। वो प्रजा और राज परिवार के सदस्यों मे भेदभाव नहीं रखती थीं। उन्होंने अपने बेटे को भी गलती पर सजा दी थी। नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने अहिल्याबाई होल्कर को राष्ट्र का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई का महान व्यक्तित्व सेवा और समर्पण का संदेश देता है। भाजयुमो जिला मंत्री विवेक तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने मुगल आक्रांताओ द्वारा तोड़े मंदिर का पुनः निर्माण करवाया। अहिल्या बाई कर्तव्य निष्ठ थी। एक महिला होकर अपने राज्य का कुशल संचालन कर देश की महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ा उदहारण बनी। कार्यक्रम संचालन राहुल सूर्यवंशी ने किया। आभार सुश्री मोरे ने व्यक्त किया।


कार्यक्रम में पार्षद ललिता शर्मा, अनीता धामोंने, प्रखर शर्मा, श्याम पाटिल, जिला आईटी सेल प्रभारी प्रिया पंवार, मुकेश चौधरी नंदा गुजर, प्रीति मालवे, प्राचार्य जीएस वासकले, महेश बाविस्कर सहित समस्त छात्र छात्रा एवं उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button