मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। बड़ी बिजासन माता मंदिर में चोरी करने वाले 10 हजार के ईनामी बदमाश बड़वानी पुलिस की गिरफ्त में

-500 सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पकड़े गए बदमाश। -सेंधवा में बड़ी बिजासन मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, महाराष्ट्र से 4 आरोपी गिरफ्तार

सेंधवा। रमन बोरखड़े। शहर से 16 किलोमीटर दूर स्थित बड़ी बिजासन मंदिर में हुई चोरी के मामले में बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 13-14 दिसंबर की रात को चोरों ने मंदिर से तीन चांदी के मुकुट चुराए थे।

ग्रामीण थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने बताया कि तीन टीमें गठित कर महाराष्ट्र, गुजरात और इंदौर भेजी गई। चोरों के पहनावे और हुलिए से उनके महाराष्ट्र के होने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पुलिस ने पलासनेर, सांगवी, चांदवड और सिन्नर में लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे एक संदिग्ध काली कार ( एमएच 01 एवी 3487) का पता चला।
गिरफ्तार आरोपियों में विजय शांताराम अडांगडे (45), शांताराम (40), मछिंदर (35) और दीपक (35) शामिल हैं। सभी आरोपी अहमदनगर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। बड़वानी एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

इस सफल कार्रवाई में ग्रामीण थाना प्रभारी दिलीप पुरी, बिजासन चौकी प्रभारी धनेश्वर पाटिल सहित सउनि संजय पाटीदार थाना सेंधवा शहर ,प्रधान आरक्षक 220 तरुण राठौर, प्रधान आरक्षक 388 अभिषेक यादव, आरक्षक 637 समरथ राठौड़, आरक्षक 625 पंकज निर्मल, आरक्षक 554 पंकज पुरोहित, आरक्षक 177 सुनील वास्केल, आरक्षक 495 रोहित पाटीदार, आरक्षक दिलीप 683,प्रधान आरक्षक 180 योगेश पाटिल सायबर सेल बड़वानी सराहनीय भूमिका रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!