खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुआ का हमला…किसान को घायल कर भागा…उपचार जारी…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह ब्लॉक के सनावद में बुधवार को एक तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक तेंदुआ आ गया और उस पर झपट पड़ा। तेंदुए ने उसे दांतों से हाथ पर काटा और गर्दन पर भी काटने की कोशिश की लेकिन किसान ने संघर्ष करके तेंदुए से खुद को छुड़ा लिया। सनावद क्षेत्र के बकावां में खेत में काम कर रहे किसान 40 वर्षीय संजय गुर्जर पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। दोनों में कुछ देर तक संघर्ष भी हुआ। किसान चिल्लाया और फुर्ती दिखाई तो तेंदुआ भाग गया। जिसके बाद किसान को सनावद अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया। किसान संजय ने बताया कि वह बुधवार को सुबह खेत में खाद का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान उसने मेरे हाथ पर काटा। इसके बाद मुझे गर्दन पर काटना चाहा, लेकिन मैंने उसका मुकाबला कर उसे वहा से भगा दिया। संजय ने बताया कि तेंदुआ शरीर पर हमला नहीं कर पाए इससे बचने के लिए प्रयास किया, लेकिन फिर भी तेंदुआ उसके हाथ पर तीन जगह उसके दांतों से हमला कर दिया। सनावद में सिविल अस्पताल में उपचार कर संजय को रैफर कर दिया गया।

Screenshot 2024 07 03 19 37 42 93 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button