मुख्य खबरेसेंधवा

जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप द्वारा विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म वितरित कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

सेंधवा। शहर की सबसे पुरानी सामाजिक कार्यों के लिए बनी संस्था आदर्श महिला मंडल कई सामाजिक गतिविधिया करते आ रही हैं। संस्था द्वारा महिला मंडल स्कूल का भी संचालन किया जा रहा है। जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप सेंधवा द्वारा महिला मंडल स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई एवं डॉ. एम.के. जैन द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता तथा मौसमी बीमारियों से बचने की जानकारियां दी गई साथ ही बच्चों को सुबह उठकर प्रतिदिन ब्रश एवं टूथपेस्ट द्वारा दांतों की सफाई का तरीका बताया एवं टूथपेस्ट वितरित किया गया।

IMG 20240731 WA0025

कार्यक्रम के प्रारंभ में आदर्श महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मेघा एकड़ी द्वारा महिला मंडल संस्था का पूर्ण परिचय दिया गया तत्पश्चात जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप सेंधवा के प्रेमचंद सुराणा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि सेंधवा की जितनी भी सामाजिक संस्थाएं हैं उन सभी का उद्देश्य सेवा भावना का है एवं सभी संस्था आपस में मिलकर कुछ गतिविधियां करती हैं तो उसमें जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप भी सहयोग करता रहेगा। अंत में ग्रुप के अध्यक्ष डॉ एम.के. जैन ने महिला मंडल द्वारा सेंधवा में विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही है उसकी सराहना की।

IMG 20240731 WA0029

यह रहे मौजूद– इस अवसर पर जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप सेंधवा के प्रेमचंद सुराणा, डॉ. एम.के. जैन, राजेंद्र कांकरिया, मांगीलाल सुराणा, परेश सेठिया, अशोक सकलेचा, मितेश बोकडिया, राजू मोमाया, किशोर सुराणा, डॉ दीपाली जैन, श्रीमती लीना जैन, श्याम एकड़ी, महिला मंडल सेंधवा की अध्यक्ष मेघा एकड़ी, उपाध्यक्ष निर्मला वर्मा, सचिव सुप्रिया वेद, कोषाध्यक्ष कश्मीरा सेठिया एवं महिला मंडल की सभी सदस्यगण एवं विद्यार्थियों के पालकगण उपस्थित थे। यह जानकारी जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप सेंधवा के अध्यक्ष डॉक्टर एम.के. जैन एवं सचिव मितेश बोकडिया द्वारा दी गई।

IMG 20240731 WA0031

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button