बड़वाह। सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को दी जानकारी…

कपिल वर्मा बड़वाह। क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला शुक्रवार को बड़वाह क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ इंदौर रोड़ स्थित निर्मल विद्यापीठ स्कूल पहुंचे।
जहा विद्यार्थियों से रुबरु हुए। आगामी आयोजित सांसद खेल महोत्सव में विद्यार्थियों को भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित भी किया। रजिस्ट्रेशन करवाने की बात पर जोर दिया।
उन्होंने विद्यार्थियों को सासंद खेल महोत्सव के बारे में बताया। विधायक के साथ पहुंचे सांसद समन्वयक जितेंद्र सुराणा ने महोत्सव में विद्यार्थियों को किस प्रकार रजिस्ट्रेशन करना है, इसकी विस्तृत जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों का स्वागत व आभार स्कूल प्राचार्य आशीष झा ने माना।
स्कूल के निर्देशक प्रतीक जैन ने विद्यार्थियों से महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी जसविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के रजिस्ट्रेशन अभी चल रहे हैं जिसमें रजिस्ट्रेशन के बाद विद्यार्थियों को खेलने की अनुमति रहेगी।
इस दौरान भाजपा नेता दीपक ठाकुर, गणेश पटेल, राम पवार, रुद्राक्ष जाट, पुनीत पटेल, रवि काले, भीम चौहान के साथ अन्य सदस्य मौजूद रहे।