मध्यप्रदेशभोपालमुख्य खबरे

उज्जैन में बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बांधी राखी, मिला आत्मनिर्भरता का संकल्प

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में रक्षाबंधन का पर्व महिला कर्मचारियों के साथ मनाया। रोजगार, लाडली बहना योजना और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर भी की चर्चा।

उज्जैन। सत्याग्रह लाइव। मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को उज्जैन में विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए। नागझिरी की बेस्ट लाइफस्टाइल फैक्ट्री में उन्होंने 1500 से अधिक महिला कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और आत्मनिर्भरता का संकल्प दोहराया।

रविवार, 3 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन प्रवास पर रहे। दिनभर के विभिन्न आयोजनों की शुरुआत नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफस्टाइल अपेरल फैक्ट्री के कार्यक्रम से हुई, जहां उन्होंने महिला कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस फैक्ट्री में 1500 से अधिक महिलाएं कार्यरत हैं, जो विश्वस्तरीय परिधान बनाकर अमेरिका सहित कई देशों को निर्यात कर रही हैं।

बहनों ने बांधी राखी, भैया ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री को बहनों ने राखी बांधी, और उन्होंने बहनों को उपहार देते हुए आश्वासन दिया कि सरकार रोजगार और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में 4000 बहनों के लिए हॉस्टल का निर्माण हो रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित आवास सुविधा मिलेगी। ये सभी बहनें स्थानीय रूप से रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

3 aug 2

रक्षाबंधन पर विशेष उपहार
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 7 अगस्त को नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय रक्षाबंधन कार्यक्रम में लाडली बहनों को 250 रुपए का विशेष उपहार दिया जाएगा। इसके साथ ही योजना की सामान्य किस्त के रूप में 1250 रुपए की राशि भी खातों में भेजी जाएगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button