
सेंधवा। श्रावण मास के पावन अवसर पर अरुंधती मारवाड़ी महिला मंडल की ओर से मंगलवार को राधाकृष्ण गौशाला परिसर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल की दर्जनों सदस्यों ने मिलकर मिट्टी से शिवलिंग बनाए और पूरे विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया।
रुद्राभिषेक पूजन का संचालन राजा पंडित द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता से भर गया था। मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि यह आयोजन संस्था द्वारा लगातार पिछले सात वर्षों से किया जा रहा है, जिससे महिलाओं में धार्मिक चेतना और सामाजिक समर्पण की भावना का विकास हो रहा है।
इस भक्ति कार्यक्रम में बबली शर्मा, रेखा शर्मा, सोनल शर्मा, संतोष शर्मा, अनुराधा शर्मा, पुनमरुची भिंडा शर्मा, खुश्बु शर्मा, ललिता शर्मा, आरती दिनेश शर्मा, वंदना भिंडा, पिंकी शर्मा, कृष्णा शर्मा और छाया शर्मा सहित बड़ी संख्या में मंडल की बहनों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर शिव महिम्न स्तोत्र, मंत्र जाप और आरती की।