धारमध्यप्रदेश

मांडू के भोंगर्या में ग्रामीणों के साथ इटली, अमेरिका के नागरिक भी मांदल की थाप पर देसी अंदाज में नाचते नजर आए

धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा मांदल उठाकर बजाते झूमते नजर आए तो जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भगोरिया की पहचान रंग बिरंगी छतरी लिये हाथ में दुनाली बंदूक लेकर भगोरिया पर्व का आनंद लेते दिखे।

धार से शाहिद पठान की रिपोर्ट।
धार जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू का बहुप्रतीक्षित भगोरिया पर्व इस वर्ष भी उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मांडू में जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के आला अधिकारी और विदेशी पर्यटक भी भगोरिया के रंग में रंगे नजर आए। षनिवार सुबह से ही मांडू की वादियों में आदिवासी अंचल से भगोरिया में भाग लेने के लिए वनवासी बंधुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। भगोरिया के भव्य आयोजन को लेकर मांडव को आकर्षक रूप से सजाया संवारा गया था। इस दौरान मांडू के प्रसिद्ध भगोरिया पर्व में भाग लेने धार जिले सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

IMG 20230304 210359

मांडव के भगोरिया पर्व में धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा मांदल उठाकर बजाते झूमते नजर आए तो जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भगोरिया की पहचान रंग बिरंगी छतरी लिये हाथ में दुनाली बंदूक लेकर भगोरिया पर्व का आनंद लेते दिखे। वही बड़ी संख्या में आदिवासी युवक युवतियो की टोली मादल की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में जमकर झूमते नाचते पर्व का आनंद लेते रहे।

IMG 20230304 210350

जिसमें बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक जिनमे इटली अमेरिका सहित कई देशों के नागरिक भी देसी अंदाज में साफा सिर पर बांधकर रंगबिरंगी भगोरिया छतरी हाथ मे लेकर नाचते उत्सव के रंग में रंगे नजर आए और मांदल की थाप ओर बांसुरी की धुन पर जमकर थिरके। साथ ही भारतीय संस्कृति से जुड़े इस उत्सव को अपने कमरो में उत्सुकता से कैद करते दिखे। इस दौरान मांडू में आयोजित मेले में लोगो ने जमकर खरीदारी भी की। वहीं मांडू का मेवा नाम से प्रसिद्ध खिरनी भी लोग खरीदते देखे गए।

IMG 20230304 210417

वहीं राजनीतिक दलों द्वारा मंच लगाकर मांदल दलों का स्वागत सम्मान किया गया। वहीं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि आदर्श भगरिया पर्व हमारी संस्कृति की पहचान है तथा विदेशी मेहमान भी इसका लुत्फ उठा रहे है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री भी हमारी संस्कृति को विश्व भर में प्रचारित कर देश के विकास के लिये कार्य कर रहे है।

सुनिया कलेक्टर प्रियंक मिश्रा क्या कह रहे है।

IMG 20230304 WA0057

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button