मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; भागवत कथा वाचक पंडित त्रिपाठी का सम्मान किया

सेंधवा। महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के पंचम दिन शनिवार को व्यास पीठ से भागवत भूषण पंडित आदित्य प्रकाश त्रिपाठी के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का रसपान कराया गया। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही पंडाल में जय कन्हैया लाल के घोष के साथ सब भक्तगण आनंद में डूब गए। इसके पश्चात भगवान बाल कृष्ण की नटखट बाल लीलाओं का वर्णन भी किया गया। कथा समापन पर विप्र नारी शक्ति और एकल विद्यालय अंचल द्वारा पंडितजी को शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस दौरान विप्र नारी शक्ति श्रीमती अंजना राजेश शर्मा, श्रीमती मनीषा जोशी, अनुराधा कुलकर्णी, मंगला पंडित, सुप्रिया वैद्य, नीलिमा पवार, ज्योति शर्मा, कल्पना जोशी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार

WhatsApp Image 2024 09 28 at 18.12.57 96f1bf73

भाजपा महिला मोर्चा ने भी किया सम्मान-
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, जिला आईटी प्रिया पवार, मंडल अध्यक्ष रानी शिंदे, मेघा एकड़ी, महामंत्री अभीलाशा भट्ट, प्रिती मालवा, आशा जगताप, शिंदे मेडम, भारती नाइक, निलम भागवत, कुलकर्णी मेडम ने पंडितजी को शॉल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button