इंदौर

घरेलू पर्यटन रोड शो B2B मीट का आयोजन

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के इंदौर स्थित भारत पर्यटन कार्यालय द्वारा घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु आज एक B2B मीट का आयोजन

घरेलू पर्यटन रोड शो B2B मीट का आयोजन

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के इंदौर स्थित भारत पर्यटन कार्यालय द्वारा घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु आज एक B2B मीट का आयोजन

इंदौर,  — पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के इंदौर स्थित भारत पर्यटन कार्यालय द्वारा घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु आज एक B2B मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ADTOI (Association of Domestic Tour Operators of India) से जुड़े ट्रैवल एजेंट एवं टूर ऑपरेटर शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे  मोहम्मद फारूक (क्षेत्रीय निदेशक, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार),  युवराज पाडोले (उपनिदेशक, मध्य प्रदेश पर्यटन),  सुशील सिंह (अध्यक्ष, ADTOI उत्तर प्रदेश चैप्टर) एवं  प्रतुल त्रिवेदी (अध्यक्ष, ADTOI मध्य प्रदेश चैप्टर) ने किया।

प्रतुल त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जिसके बाद  मोहम्मद फारूक ने भारत सरकार की विभिन्न पर्यटन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।  उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के ट्रैवल ट्रेड प्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रदेश के पर्यटन स्थलों और टूर प्लान्स की प्रस्तुतियां दीं।

IMG 20250813 205223

मध्य प्रदेश पर्यटन के  युवराज पाडोले ने राज्य की पर्यटन योजनाओं को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया। अंत में  सुशील सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करना था। इस रोड शो के संयोजक ए. गोपाल, सहायक निदेशक, भारत पर्यटन इंदौर।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button