इंदौर

मानव श्रृंखला के माध्यम सें भी, लोगों को दिया नशे से दूर रहने का संदेश। 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता हेतु किये जा रहे है नित नए प्रयास।

*इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता हेतु किये जा रहे है नित नए प्रयास।*

-मानव श्रृंखला के माध्यम सें भी, लोगों को दिया नशे से दूर रहने का संदेश।*

-कावड़ यात्रा में भी, बताएं लोगो को नशे के शारिरिक, आर्थिक व सामाजिक दुष्परिणम।*

इंदौर – नशे के विरुद्ध तथा इसके दुष्प्रभावों के प्रति जनचेतना लाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी” के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत कर, नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करने के लिये नित नए प्रयास कर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नगरीय इंदौर के विभिन्न ज़ोन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

शहर के ह्दय स्थल राजवाड़ा पर भी नशे के विरूद्ध जागरूकता को लेकर एक मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी सराफा  एस.एस. रघुवंशी व टीम के साथ वहां उपस्थित आम नागरिकों को नशे के विभिन्न दुष्प्रभावों की जानकारी दी और सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर, हमेशा नशे से स्वयं दूर रहने के साथ साथ अपने परिजनों को भी दूर रखने के लिएल प्रेरित किया गया।

पुलिस थाना लसूड़िया क्षेत्रान्तर्गत बोल बम कावड़ यात्रा में थाना प्रभारी लसूड़िया तारेश सोनी व टीम ने सम्मिलित होकर, वहां उपस्थित जनसमुदाय को नशे के दुष्प्रभावों को बताते हुए सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के आसपास पर नशे के विरूद्ध जनजागरूकता हेतु एक मानव श्रृखला भी थाना प्रभारी संजू कमल व टीम के साथ गणमान्य नागरिकों ने बनाई और वहां से निकलने वाले राहगिरों व आम जनता को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए, हमेशा नशे से दूर रहने की समझाईश भी दी।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा क्षेत्र में खंडवा रोड़ नशे के विरूद्ध जनजागरूकता हेतु एक मानव श्रृखला कावड़ यात्रियों व आम नागरिकों के साथ बनाई और वहां से निकलने वाले राहगिरों व आम जनता को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए, हमेशा नशे से दूर रहने की शपथ भी ली।

पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा क्षेत्र में पुखराज पैलेस के सामने नशे के विरूद्ध जनजागरूकता हेतु एक मानव श्रृखला आम नागरिकों के साथ बनाई और सभी को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते किया।

पुलिस थाना पलासिया द्वारा क्षेत्र में नशे के विरूद्ध जनजागरूकता हेतु एक मानव श्रृखला आम नागरिकों के साथ बनाई और सभी को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते किया।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा क्षेत्र के गंगवाल बस स्टैंड के पास में नशे के विरूद्ध जनजागरूकता हेतु एक मानव श्रृखला आम नागरिकों के साथ बनाई और सभी को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते करते हुए, शपथ भी दिलवाई।

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा क्षेत्र के प्रकाश नगर रहवासियों व हॉस्टलर्स के साथ नशे के विरूद्ध जनजागरूकता हेतु एक मानव श्रृखला बनाई और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते करते हुए, शपथ भी दिलवाई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा क्षेत्र के एथिक्स लाइब्रेरी के स्तडेंट्स के साथ नशे के विरूद्ध जनजागरूकता हेतु एक मानव श्रृखला बनाई और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते करते हुए, शपथ भी दिलवाई।

अति. पुलिस उपायुक्त क्राईम इंदौर  राजेश दंडोतिया व टीम द्वारा INMO द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम INMO के आंगन में पहुच करीब 100 महिलाओं को नशे के विभिन्न शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक व मानसिक दुष्प्रभावों से रूबरू करवाया अभियान के तहत शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा हर जाति और वर्ग के आम नागरिकों के बीच जाकर, उन्हें नशे के नकारात्मक पक्ष से अवगत करवाते हुए उनसे अपील की जा रही है कि, आप स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें और इस सामाजिक बुराई को हटाने के इस अभियान में सहभागी बनें।

Show More

Related Articles

Back to top button