
लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी
इंदौर लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में मुहूर्त के सौदे हुए
इंदौर । इंदौर कृषि उपज व्यापारी संघ, अटल दलहन तिलहन व्यापारी संघ के मंत्री आनन्द गर्ग ने बताया कि संस्था का मंडी मुहूर्त और मिलन आयोजन आज सुबह मंडी परिसर में शुरू हुआ। व्यापारी एक के बाद एक आते रहें। व्यापारियों की मौजूदगी में महालक्ष्मीजी का पूजन पहले किया गया। सभी ने एक दूसरे से गले मिलक कर दीवाली की बधाई दी। इसके बाद नीलामी का काम शुरू किया गया। बैलों का पूजन भी किया गया । पदाधिकारियों और व्यापारियों ने उन्हें हरा चारा खिलाया। पूजन और नीलामी के बाद व्यापारियों के मिलन का आयोजन शुरू हुआ ओर मोहरत के सौदे हुए।

अंत मेंलक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी भोजन का आयोजन में किया गया।मंडी के प्रमुख आनन्द गर्ग, नारायण गर्ग, राजेश खंडेलवाल, प्रवीण गर्ग, सुरेन्द्र राठौर, लक्ष्मीनारायण गोयल, जमनालाल गुप्ता, सुरेश चौहान, ओम खंडेलवाल सहित कार्यकारिणी जुड़ी लोग मौजूद थे।



