खरगोन

बड़वाह। हम फाउंडेशन भारत संस्कृति शाखा द्वारा मनाया गया पर्यावरण दिवस….लगाए अनेक पौधे….

कपिल वर्मा बड़वाह। हम फाउंडेशन भारत संस्कृति शाखा बड़वाह द्वारा को विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम राइस शाला बड़वाह में पौधा रोपण कर मनाया गया।

हम फाउंडेशन भारत संस्कृति शाखा बड़वाह की शाखा अध्यक्ष नीति देशवाली ने बताया की आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपल्पक्ष में सीएम राइस शाला बड़वाह एवं माध्यमिक विद्यालय चारनपुरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर त्रिवेणी एवं अन्य पौधा को लगाकर वृक्षारोपण की शुरुआत की।

IMG 20250605 153403

इस अवसर पर एसडीएम सत्यनारायण दर्रो ने कहा की हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण और प्रकृति को बचाने के महत्व को समझाने के लिए होता है। हमें जो कुछ भी चाहिए जैसे- हवा, पानी, खाना और रहने की जगह, सब हमें पृथ्वी से ही मिलता है।

लेकिन प्रदूषण और पेड़ों की कटाई से हमारी धरती को नुकसान हो रहा हैं। हमें प्लास्टिक का उपयोग बंद करना चाहिए, पेड़ लगाने चाहिए और पानी बचाना चाहिए। छोटी-छोटी कोशिशें बड़ा बदलाव ला सकती हैं. आइए हम सभी मिलकर संकल्प लें कि हम पर्यावरण को साफ और हरा-भरा बनाएंगे। हम फाउंडेशन भारत संस्कृति शाखा द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया।

IMG 20250605 153040

इस अवसर पर अरूण सांवले विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य हंसा कानूड़े, डॉ. परेश विजयवर्गीय, यतींद्र जोशी लेखापाल, शिवराज वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, अर्चना आरस जिलाध्यक्ष, बाबूलाल चौधरी, जनपद पंचायत सदस्य, हुकुम चंद कटारिया जिलाध्यक्ष निमाड़ रेडियो श्रोता संघ के आतिथ्य में मोह्गनी, मोलसारी, जामुन, बादाम, चंपा, नींबू चमेली, इमली, सहतूत, काफी, कबाब चीनी, सीताफल, संतरा, जामफल अमरुद, अडूसा, अमरुद देशी, कोनोक्रोपास, चेरी, सुरजना, नीम, आवला, पीपल के पौधे रोपे गए।

 

जिलाध्यक्ष अर्चना आरस और शाखा अध्यक्ष नीति देशवाली ने कहा कि संस्कृति शाखा बड़वाह द्वारा तीन चरणों में पौधारोपण किया जाएगा। पहला चरण सीएम राइस शाला बड़वाह में लगाया जा रहा हैं। द्वितीय चरण में 101 पौधे हाईस्कूल बड़ेल में लगाए जाएंगे। और तृतीय चरण में 101 पौधे शासकीय शाला परिसर में लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज वर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य पौधा लगाना ही नहीं है।बल्कि समाज के हर वर्ग को जागरूक करना, उन्हें प्रेरित करना भी है। हमारा एक मूल उद्देश्य है की हम सभी वृक्षारोपण करे ।और पर्यावरण को संतुलित करने में अपनी भूमिका का निर्वाह करे। हमारे खरगोन जिले की हम फाउंडेशन भारत की सभी शाखाओं के द्वारा पौधारोपण का कार्य वृद्ध स्तर पर किया जाएगा।

इस अवसर पर निर्मल चौधरी, उप प्राचार्य सीएम राइस, प्रवीण श्रीमाली कोषाध्यक्ष, डीएस चौहान स्पोर्ट अधिकारी, उम्मेद सिंह मुजाल्दे, रघुनाथ धारकर, विजय जैन, रीना वर्मा, उपाध्यक्ष कविता चौहान, कीर्ति अरोरा, दमन भाटिया, बसंती बरडे हॉस्टल अधीक्षिका, सोनालिका खनूजा, भारती सोनी, सीमा भार्गव, गौरीशंकर शर्मा, वीरेंद्र दसोंधी, दिलीप मुसले, शबनम शेख, शीला अजनारे, परवीन खान, उषा खांडेकर,मुनीश चतुर्वेदी, रिंकू भाटे शीतल गिन्नारे। कार्यक्रम का संचालन डीएस चौहान ने किया और आभार प्रवीण श्रीमाली द्वारा व्यक्त किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button