बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

देवी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित एक नाटक का मंचन किया

देवी अहिल्या बाईं होलकर की 300 वी जन्म शताब्दी वर्ष पर शाहिद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजन।

बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देवी अहिल्या बाईं होलकर की 300 वी जन्म शताब्दी वर्ष पर शाहिद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि अतिथियों द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई के चित्र का पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के अतिथि रहे प्रदेश सहकोषाध्यक्ष जया शर्मा, कार्यक्रम के जिला संयोजक विकास यादव व सचिन पुरोहित ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर का जीवन संघर्षों से भरा रहा। वे एक महिला होते हुए भी अपने शासनकाल में अनेक ऐतिहासिक कार्य किये। मुगलों द्वारा तोड़े गए हिन्दू धार्मिक स्थलों का प्रदेश ही नहीं वरन उन्होंने भारत मे स्थित अनेक ज्योतिर्लिंगांे, प्रमुख मंदिरों देवालयों आदि का जीर्णाेद्धार करवाया। उन्होंने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने हेतु रोजगार के साधन उपलब्ध करवा कर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया है।
पश्चात भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के एक दल द्वारा देवी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित एक नाटक का मंचन किया तथा लोकमाता के त्याग, सेवा, सुशासन और लोककल्याण के अद्वितीय आदर्शों का बखूबी चरित्र चित्रण कर सबका मन मोह लिया।

WhatsApp Image 2025 05 28 at 19.14.09
आयोजन के जिला संयोजक विकास यादव व सचिन पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव के दिशा निर्देशन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जन्म शताब्दी वर्ष को 10 दिन के पखवाड़े के रूप में पूरे जिले में मना रही है ताकि लोकमाता देवी अहिल्याबाई के त्याग, सेवा तथा उनके द्वारा दिये किये गए कार्याे को जनता के बीच प्रस्तुत किया जा सके।
इस अवसर पर दीपक जैमन, निकिता भामदरे, पूजा अग्रवाल, निर्मला मायरिया, अशोक चौहान, राजा परिहार, प्रीति शर्मा, अर्चना काग, शंकर कुशवाह, लाला वास्कले, यशवंत यादव सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!