विविध

सड़क दुर्घना में अन्नपूर्णा आश्रम के संत सत्यप्रकाशानंद गिरि का दुःखद निधन

इंदौर । अन्नपूर्णा आश्रम इंदौर के संत स्वामी सत्यप्रकाशानंद गिरि महाराज का आज सुबह नाशिक के निकट त्रयंबकेश्वर जाते समय सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। वे अपनी कार एमपी 09 सीवाय 4793 से सड़क मार्ग से नाशिक जा रहे थे।
सुबह लगभग 6 बजे उनकी कार की किसी अन्य वाहन से जबर्दस्त भिड़ंत होने जाने के फलस्वरूप उन्हें तत्काल नाशिक हास्पिटल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों द्वारा उपचार शुरू करने के बावजूद अत्यधिक रक्त बह जाने और पेट में अंदरूनी चोट गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें बचा नहीं पाए। उनके निधन की सूचना सोशल मीडिया के जरिए सुबह इंदौर आश्रम को लगी तो तत्काल उनके उपचार की व्यवस्था की गई। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने भी उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देने का प्रयास किया। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज एवं अन्य संतों ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्हें सोमवार को सुबह 11 बजे त्रयंबकेश्वर स्थित अन्नपूर्णा आश्रम परिसर में भू समाधि दी जाएगी।
इंदौर आश्रम के स्वामी जयेन्द्रानंद गिरि महाराज ने बताया कि स्वामी सत्यप्रकाशानंद बनारस से कर्मकांड के अध्ययन के पश्चात विगत 15 वर्षों से अन्नपूर्णा आश्रम से जुड़े थे और महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के शिष्य थे। मूलतःउनकी जन्मभूमि महाराष्ट्र थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!