
सेंधवा। आदर्श महिला मंडल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में फिजियोथैरेपी डॉक्टर रुचि शाह द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल की समस्त महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टर रुचि शाह ने बताया कि महिलाओं को अपने लिए समय निकालकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी सी भी तकलीफ हो तो डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए। समय-समय चेकअप करवाते रहना चाहिए। फिजियोथेरेपी के बारे में भी उन्होंने एक्सरसाइज कैसे करते हैं बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर रुचि शाह द्वारा सरस्वती पूजन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुधा दुबे मनीष तावडे के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता आयोजित की-
कार्यक्रम में मिसेस फिट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जूनियर ग्रुप में तृप्ति खले प्रथम स्थान पर रही। आरती अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर ग्रुप में ज्योति शर्मा प्रथम व निर्मल वर्मा द्वितीय स्थान पर रही। अध्यक्ष मेधा एकडी, उपाध्यक्ष निर्मल वर्मा, सचिव सुप्रिया वैद्य, सहकोष अध्यक्ष तृप्ति खले,डॉ अर्चना पटेल, डॉ नीलिमा पवार, जोशना अग्रवाल, आरती अग्रवाल, मनोरमा लोनारी, मंगल पंडित, निशा शर्मा, मनीषा जोशी, ज्योति शर्मा, अंकिता ओक, रेखा भारती, रेखा बंसल, माला यादव व अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार हर्षा शर्मा द्वारा किया गया।