बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

भाजपा में गुटबाजी नहीं, महाकाल लोक में भ्रष्टाचार करने वालों को मिलेगी सजा

सेंधवा प्रवास के दौरान भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा।

सेंधवा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रविवार को निजी प्रवास पर सेंधवा पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, अरुण चौधरी सहित भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे, महाकाल लोक में खंडित हुई मूर्ति और भारतीय जनता पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी पर चर्चा की। मीडिया से चर्चा में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। हमने जनता के बीच में जाकर काम किया है। हमने जनता की सेवा की है, जो वादे किए हैं वह पूरे किए हैं। हमने कांग्रेस की तरह घोषणाएं नहीं की। कांग्रेस की नारी सम्मान और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने के वादे पर कहा कि कमलनाथ तो पूरी कांग्रेस को पता है कि वह सरकार में नहीं आने वाले हैं, इसलिए सिर्फ घोषणाएं कर दो।

जिम्मेदार को सजा मिलेगी।-
उज्जैन के महाकाल लोक में सप्त ऋषि की मूर्तियां गिरने के मामले में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के आरोपों पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इसके लिए जो जिम्मेदार है उन्हें सजा मिलेगी। लोकायुक्त इसकी जांच कर रहा है। वहीं उड़ीसा के बालासोर ट्रेन हादसे पर कैलाश विजयवर्गीय ने दुख जताते व मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जो भी दोषी होगा उसे सजा जरूर मिलेगी।

ये रहे मौजूद
कैलाश विजयवर्गीय स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष छोटू चौधरी, श्याम चौधरी, रोहित गर्ग, लल्ला शर्मा, अखिलेश पवार, अनिल वाघ, सचिन शर्मा सहित अन्य नेता में मौजूद रहे।

फोटो-
नपाध्यक्ष बसंती बाई यादव के निवास पर पूर्व मंत्री व भाजपा नेताओं से चर्चा करते विजयवर्गीय।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!