बड़वानीमुख्य खबरे
कैबिनेट मंत्री ने किया मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण का बड़वानी में शुभारंभ

बड़वानी
प्रदेश की सरकार के द्वारा शासकीय योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभ देने के लिए आज से पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ किया गया है यह अभियान 10 मई से प्रारंभ होकर 31 मई तक चलेगा अभियान के दौरान 15 विभागों की 67 सेवाओं का लाभ नागरिकों को दिया जाएगा। अतः अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय निकायों में लगने वाले शिविरों में अधिक से अधिक हितग्राही अपने आवेदन देकर शासकीय सेवाओं का लाभ लेवे।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने उक्त बातें बुधवार को नगर पालिका परिषद बड़वानी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष श्री अश्विनी चौहान ने सर्वप्रथम कन्या पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उपस्थित राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेशवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है अतः इन योजनाओं की जानकारी शासकीय कार्यालय से प्राप्त कर हितग्राही इन योजनाओं से लाभान्वित हो।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, उपाध्यक्ष श्री सुभाष भावसार, पार्षदगण, अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, नगरपालिका बड़वानी सीएमओ श्री भूपेंद्र दीक्षित सहित जनप्रतिनिधि गण अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान श्री भूपेद्र कुमार दीक्षित सी. एम. ओ. न.पा. बड़वानी द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के चरणबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। संजय कानूनगो राजस्व अधिकारी न.पा. बड़वानी द्वारा आमंत्रित अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया गया।
