सेंधवा; कार्यकर्ता की राय से और सर्वे करवाकर जीतने वाले उम्मीदवार को ही भाजपा देगी टिकट, नपा निर्वाचन को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी ने कहा।

सेंधवा।
चुनाव जीतने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करना होगा। आप कार्यकर्ता की राय से ही प्रत्याशी का चयन होगा। पार्टी अपने हिसाब से सर्वे करवाकर जितने वाला को ही टिकिट देवेगी। किसी के साथ कोई अन्याय नही होगा। उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कही। बता दे नगर पालिका निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को देवझिरी कालोनी की धर्मशाला में भाजपा की बैठक सम्पन हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद व जिलाध्यक्ष भी सम्मलित हुए। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नपा के निर्वाचन में पार्टी प्रत्याशी के चयन व चुनाव की नीति के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने अनेक योजनाओ ंका लाभ दिया है। सेंधवा नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना में 3600 आवास बनाए गए है। वहीं आयुष्मान कार्ड के रूप में 5 लाख का बीमा 28 हजार से अधिक लोगों को बनाकर दिया गया। इन योजनाआं का लाभ आमजनों ने लिया है। यह भाजपा की उपलब्धि है। भाजपा ने विकास किया है। यह जनता को बताने की आवश्यकता है। पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य ने कहा कि पार्टी विकास कार्य का मुद्दा बनाकर चुनाव में जावेगी। 1300 करोड़ की नर्मदा परियोजना को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान विकास को गति दी है। नपा ने अनेक विकास कार्य किये है, वो जनता के सामने है। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, एस वीरा स्वामी, लता पटेल, लक्ष्मी शर्मा, मोहन जोशी, डॉ रेलास सेनानी, अरुण चौधरी, छोटू चौधरी, रम्मू काका, सुरेश गर्ग आदि उपस्थित थे।