धारमुख्य खबरे

जुए की लत में पति ने पत्नी को दांव पर लगाया, आठ लाख का कर्ज उतारने दोस्त को सौंपा पीडि़ता ने इंदौर में दर्ज कराई शिकायत, धार पुलिस करेगी आगे की जांच

कानवन निवासी महिला ने पति व उसके दोस्त पर लगाया प्रताडि़त करने का आरोपी

आशीष यादव धार.

जुए की लत में लाखों रुपए हारने के बाद एक पति ने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। अपने ऊपर आठ लाख का कर्ज होने से उसे उतारने के लिए बीवी को दोस्त को सांैंप दिया। आप और हमने अभी यह कहानी सिर्फ महाभारत में देखी और सुनी है। जिसमें कौरवों के साथ पांडव जुआ हारने पर अपनी पत्नी द्रौपदी को दांव पर लगा देते हैं। ऐसा ही कुछ धार जिले के कानवन में एक महिला के साथ घटित हुआ। जुआ खेलने की लत में महिला को उसके पति ने अपने दोस्त को सौंप दिया। इस मामले का भंडाफोड़ तब हुआ, जब पीडि़ता पुलिस के पास पहुंची। 23 जून को पीडि़ता द्वारा इंदौर में पुलिस के समक्ष पहुंचकर शिकायत की। जिससे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। पीडि़ता की एक पांच साल की बच्ची भी है। इंदौर के गवली पलासिया थाने पर जीरो पर कायमी की गई है। जिसकी केस डायरी कानवन भेजी गई। जहां से इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो बार खुद दिल्ली लेकर पहुंचा पति, तीसरी बार दोस्त को इंदौर बुलाया:
पीडिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में कानवन में युवक से हुआ था। शुरुआत में सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति को जुए की लत लग गई और उसने आठ लाख रुपए का कर्ज ले लिया। यह कर्ज चुकाने के लिए उसने पत्नी के जेवर गिरवी रख दिए। इसके बाद भी वह कर्ज नहीं उतार पाया तो अपनी पत्नी को बाहरी लोगों से रुपए उधार लेने का दबाव बनाने लगा। जुआ खेलने के लिए महिला का पति ने अपने बचपन के दोस्त अभिमन्यु पिता कमलसिंह (दिल्ली) से जुआ खेलने के लिए अक्सर रुपए उधार लेता था। जिसका कर्ज चुकाने के लिए पति अपनी बीवी को लेकर दो बार दिल्ली पहुंचा और अभिमन्यु के पास घर पर छोड़ दिया। दिल्ली में अभिमन्यु ने यह कहकर महिला के साथ जबरन संबंध बनाए कि उसने उसे 50 हजार में उसके पति से खरीदा है। वहीं 22 मई 2025 आरोपी अभिमन्यु इंदौर आया तो महिला को होटल मिलने बुलाया। यहां आरोपी ने महिला से संबंध बनाने की कोशिश की तो पीडि़ता ने विरोध किया और अपने परिचित को सूचना देकर पुलिस पुलिस से शिकायत की।

आरोपी और पीडि़ता के घर आमने-सामने:
पीडि़ता और आरोपी की पहचान कानवन में भी हुई थी। दोनों के घर आमने-सामने है। सूत्रों के अनुसार महिला अपने पति के साथ कुछ समय पहले इंदौर रहने चली गई थी। जबकि आरोपी अभिमन्यु चार साल पहले कानवन छोडक़र इंदौर चले गया था। वह शुरु से फिरती दिमाग का है, जिसके खिलाफ इंदौर के विजय नगर थाने पर भी पर अपराध दर्ज है। दिल्ली में वह क्या करता है, उसकी जानकारी न तो परिवार को है और न ही गांव के लोगों को पता है।

 

पिछले साल ही इंदौर लेकर आया:
महिला ने कहा कि पति मुझे पिछले साल इंदौर ले आया। यहां हम एक फ्लैट में रह रहे हैं। मल्टी में ही रहने वाले एक व्यक्ति से पति की दोस्ती हो गई। करीब एक महीने से पति उससे संबंध बनाने के लिए कहने लगा। अब एक बार फिर से पति अभिमन्यु से मोबाइल पर बात करने को बोलता है। मेरे मना करने पर मुझे प्रताड़ित करता था। मैंने डर के कारण पुलिस एवं रिश्तेदारों को नहीं बताया। सब कुछ सहन करती रही।

विरोध करने पर पीटा, शिकायत करने पर भागा:
महिला ने कहा- मेरा पति मुझे फिर से अभिमन्यु के पास दिल्ली जाने के लिए दबाव बनाने लगा। मेरे विरोध करने पर उसने मेरे साथ मारपीट की। उसने अभिमन्यु को इंदौर बुलाया। मुझसे झगड़ा कर होटल में उसके पास ले गया। मैंने यह बात कॉल कर अपने भाई को बताई तो उसने इंदौर में मेरे पति से इस बारे में विरोध जताया। बाद में मेरे पति ने मुझसे माफी मांगी। अभी 6 दिन पहले फिर उसने मुझे अभिमन्यु के पास जाने की बात कही। मेरे विरोध करने और एफआईआर कराने का कहने पर अपने गांव भाग गया।’

जानकारी निकाल रहे हैं
महिला के द्वारा इंदौर में अपने पति सहित दोस्त अभिमन्यु के विरुद्ध शिकायत की है। जिसकी तलाश में इंदौर पुलिस आई थी। फिलहाल आरोपी के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। वह क्या काम धंधा करता है, परिवार को भी पता नहीं। जानकारी निकाल रहे हैं।
अभय नेमा, टीआई कानवन

 

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!