
इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन क्रिकेट लीग – प्रथम दिवस परिणाम
इंदौर। Indore Software Association द्वारा आयोजित ISA क्रिकेट लीग का आयोजन यशवंत क्लब में किया जा रहा है। लीग के चौथा दिन रोमांचक मुकाबलों का आयोजन हुआ, जिसमें सभी टीमों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया, जिससे टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत हुई।
पहले दिन के मुकाबलों में ग्रुप ए से *टी सी एस* और *सोल्यूजेनिक* ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर-फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों टीमों ने बेहतरीन तालमेल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया।
लीग में भाग लेने वाली सभी टीमों ने अनुशासन, सहयोग और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे आईटी समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
ISA प्रबंधन के *सचिन साबू* और *स्वप्निल बंसल* ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि क्वार्टर फाइनल सेमी फाइनल एंड फाइनल के मुक़ाबले ०१ मार्च को यशवंत क्लब में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी टीमों और सहभागियों को उनके उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा आगे के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव रहेंगे।
इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन क्रिकेट लीग न केवल खेल का मंच है, बल्कि यह आईटी समुदाय के बीच एकता, नेतृत्व और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने का माध्यम है।



