.
खेल जगतइंदौर

इंदौर मीडिया सीरीज सीजन 15 का समापन

भास्कर डिजिटल को हराकर प्रभात किरण बना विजेता

.

इंदौर मीडिया सीरीज सीजन 15 का समापन

भास्कर डिजिटल को हराकर प्रभात किरण बना विजेता

सेमी फाइनल में हुए रोचक मुकाबले

IMG 20260201 WA0024 IMG 20260201 WA0019 IMG 20260201 WA0021

इन्दौर। मीडिया सीरीज सीजन 15 के चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज प्रभात किरण ने भास्कर डिजिटल को करारी शिकस्त दी। प्रभात किरण ने पहले खेलते हुए 143 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भास्कर डिजिटल मात्र 76 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह प्रभात किरण ने मीडिया सीरीज 15 पर अपना कब्जा किया। मैन ऑफ द सीरीज भी प्रभात किरण के परीक्षित यादव के नाम रही। प्रभात किरण ने छठी बार मीडिया सीरीज जीतकर कीर्तिमान कायम किया है। फाइनल मैच के साथ ही आज चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। चार दिनों के रोमांचकारी आयोजन में शहर के राजनेता, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने शामिल होकर प्रतिभागी टीमों के खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।

टूर्नामेंट के आयोजक एवं इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम ने बताया कि देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय, तक्षशिला परिसर में आयोजित टूर्नामेंट में आज सेमी फाइनल का पहला मैच डीबी डिजिटल एवं दस्तक के बीच खेला गया, जिसमें दस्तक ने पहले खेलते हुए 91 रन बनाएं, जिसे डीबी डिजिटल की टीम ने कड़े मुकाबले में हासिल कर जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा मैच सिटी न्यूज एवं प्रभात किरण के बीच हुआ जिसमें सिटी न्यूज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए, प्रभात किरण ने आसानी से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

उन्होंने बताया कि फाइनल मैच डीबी डिजिटल एवं प्रभात किरण के बीच खेला गया, जिसमें प्रभात किरण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। डीबी डिजिटल ने 143 रन के जवाब में मात्र 76 रन ही बना पाई। इस तरह प्रभात किरण ने 67 के बड़े अंतर जीत दर्ज कर मीडिया सीरीज 15 अपने नाम की। विजेता टीम को 21 हजार रुपए व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की नगद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द सीरीज में परीक्षित यादव को वाशिंग मशीन उपहार स्वरूप प्रदान की गई।

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, भाजपा नगर उपाध्यक्ष डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा, भाजपा नगर मंत्री स्वाति काशिद, एसीपी विजय चौधरी, अरविंदो विश्वविद्यालय के कुलसचिव आनंद मिश्रा, माँ कमला विद्याविहार स्कूल के संचालक विपिन तिवारी, आरबीडी ग्रुप के करतार बलवानी, राहुल सचदेवा, इंडेक्स कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर आरसी यादव, पार्षद मनीष शर्मा, हाईकोर्ट अध्यक्ष मनीष यादव, सचिव मनीष गड़कर, जिला कोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी रवि दांगी, छात्र नेता रवि चौधरी, इंफ्ल्यूएसर रणजीत कौशल (भिया इंदौरी), भाजपा नेता संदीप दुबे, जिला खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, प्रेस क्लब के महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, मनीष मक्खर, प्रमोद दीक्षित, महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी, अनमोल तिवारी, सतीश जोशी, अन्ना दुराई, आलोक ठक्कर, शैलेश पाठक, एमएल चौहान, डॉ. अर्पण जैन, प्रदीप मिश्रा, धर्मेश यशलहा, राजीव उपाध्याय, मार्टिन पिंटो, लक्ष्मीकांत पंडित, सनातन दगड़ी, गोविंद राठौर, संजय गर्ग, सोनू यादव, रूपेश मंडलोई, संजय वर्मा फतेहसिंह यादव, बीडी तिवारी, सुरेंद्रसिंह पंवार, सुधीर वर्मा, आशीष जादौन, राजेंद्र कोपरगांवकर, राहुल वावीकर, अभिषेक रघुवंशी, मदनलाल दुबे, लोकेंद्रसिंह थनवार, गिरीश कानूनगो, अशोक शर्मा, रोहित तिवारी, शिवप्रसाद चौहान, शंभू यादव, विजय महाजन, विनोद श्रीवास्तव, मंगल राजपूत, उमेश शर्मा (पुई मामा), रामनाथ मुटकुले, बसंत दीक्षित आदि मौजूद थे। श्री कर्दम ने मीडिया सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!