खेल जगतखरगोनमध्यप्रदेशमनोरंजनशिक्षा-रोजगार

बड़वाह। निर्मल विद्यापीठ विद्यालय बड़वाह ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 13 पदक जीते…

कपिल वर्मा बड़वाह। NTPC सेल्दा प्लांट द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में निर्मल विद्यापीठ विद्यालय के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अनेक विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा चार स्वर्ण, चार रजत और 5 कांस्य पदक के साथ कुल 13 पदक अपने नाम किए।

बॉयज़ अंडर-14 वर्ग में सुशील राठौर ने लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया, साथ ही 100 मीटर दौड़ और डिस्कस थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में स्वप्निल ज़रेकर ने हाई जम्प में द्वितीय तथा तनिश दावर ने लंबी कूद में तृतीय स्थान अर्जित किया। वहीं गर्ल्स अंडर-14 में पलक चौहान ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।

गर्ल्स अंडर-17 वर्ग में दामिनी यादव का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने शॉट पुट में स्वर्ण, जैवलिन थ्रो में रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी वर्ग में वर्षा पटेल ने हाई जम्प में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि काशिका सोलंकी ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया।

बॉयज़ अंडर-17 वर्ग में नमन देशला ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं बॉयज़ अंडर-19 वर्ग में हर्षित खेरे ने शॉट पुट में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

इस शानदार प्रदर्शन के परिणामस्वरूप निर्मल विद्या पीठ से कुल 26 विद्यार्थियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, खेल प्रशिक्षकों राम पंवार, पुनीत पटेल एवं रुद्राक्ष जाट के कुशल मार्गदर्शन तथा डायरेक्टर प्रतीक जैन के सतत प्रोत्साहन को जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!