धर्म-ज्योतिषमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। पालीवाल महिला मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और तुलसी विवाह उत्सव के साथ मनाया दो दिवसीय आयोजन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक रस्मों के बीच महिलाओं ने उल्लासपूर्वक निभाई समाजिक परंपराएं

सेंधवा। पालीवाल महिला मंडल सेंधवा द्वारा दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 31 अक्टूबर को पालीवाल धर्मशाला में हुआ, जिसमें विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। आयोजन में ग्रुप डांस, सोलो डांस, पेपर से तोरण और फूल-पत्ती की सजावट जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही, रामायण के पात्रों के रूप में सजी प्रतिभागियों और विभिन्न प्रांतों के दूल्हों के पारंपरिक परिधानों की झलक ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

तुलसी विवाह के उपलक्ष में मेहंदी, हल्दी और चुनरी उत्सव भी उल्लासपूर्वक मनाया गया। इसके बाद 1 नवंबर को तुलसी विवाह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें ठाकुर जी की बारात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। विवाह समारोह में समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। संगीतमय माहौल में सभी ने भक्ति और आनंद के भाव से तुलसी विवाह का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मीना पालीवाल, अंजना पालीवाल, अनुपम पालीवाल, सुनीता कानूनगो, ममता कानूनगो, किरण पालीवाल, संगीता पालीवाल, निशा कानूनगो, निशा पालीवाल सहित महिला मंडल की सभी सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंडल की ओर से सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!