
इंदौर। विराट जन सेवा समिति व मंत्री तुलसी सिलावट के नेतृत्व में सिंगापुर टाउनशिप में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया गया। कथा व्यास मदन मोहन महाराज ने कहा कि नमस्कार सब करते हैं पर उसका आशय कोई नहीं जानता। नमस्कार का अर्थ होता है समर्पण, और जब हम भगवान को नमस्कार करें तो अपने आप को भगवान के श्री चरणों में समर्पित करने का प्रयास हमें करना चाहिए। तन मन धन से भगवान के प्रति समर्पित हो नमस्कार करेंगे तो भगवान का शुभ आशीष हमें जरूर प्राप्त होगा।
भाजपा नेता चिंटू सिलावट ने बताया कि 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी तादाद में कथा सुनने आ रही मातृशक्ति भी अपने साथ प्रसाद ला चढ़ाती है। आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की धार्मिक गतिविधियां की जा रही है। सभी वर्ग के लोगों के मनोरंजन हेतु मेले का आयोजन परिसर में किया जा रहा है जिसमें हजारों की तादाद में लोग आ रहे हैं। प्रतिदिन हजारों भक्तगण भोजन प्रसादी भी ग्रहण कर रहे हैं। आज रुकमणी विवाह का आयोजन किया जाएगा। व्यासपीठ का पूजन अरविंद पंवार ने किया।आयोजन में मुख्य रूप से आईजी हरिनारायण चारी मिश्र, अभिषेक ब्रह्मचारी, रोहित कुमार, विनोद अग्रवाल, भाजपा नेता गोलू शुक्ला उपस्थित हुए। अतिथियों का आयोजन से जुड़े पप्पू शर्मा, राजेश पांडे, विक्की रघुवंशी, गुड्डू जैसवाल, पंडित संदीप शर्मा ने अतिथियों का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया