बड़वाह। नगरपालिका परिसर में सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के तत्वावधान में हो रहे कार्यक्रम…

कपिल वर्मा बड़वाह। नगरपालिका परिसर में सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के तत्वावधान में सर्वोत्तम संगीत नृत्य अकादमी, उज्जैन के कलाकारों ने बहुत ही मनोहारी प्रस्तुतियों से दर्शकों को आनंदित किया।
गणेश जी की पूजा अर्चना के पश्चात जैन सोशल ग्रुप प्राइम के पदाधिकारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष के तीन वर्ष पूर्ण होने तथा शहर में चल रहे। विकास कार्यों के लिए नगरपालिकाअध्यक्ष राकेश गुप्ता को सम्मानित किया। साथ ही उत्सव समिति की अध्यक्ष रजनी दिलीप भंडारी को भी सम्मानित किया गया।
प्रभु श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्यात कुल अठारह प्रस्तुतियों में मुख्य रूप से घूमर, रुनझुन बाजे घुंघरा, डिग्गी पूरी का राजा, कालबेलिया, कान्हा के ग्वाले, मयूर नृत्य तथा अंत में चालीस किलो पुष्प से बृज की होली खेली गई। सभी प्रस्तुतियों को दर्शकों द्वारा सराहा गया।
समिति की अध्यक्ष रजनी दिलीप भंडारी, संजय महाजन, अनिल राय, विजय महाजन, अनिल कानूनगो, संध्या जयसवाल, रूपाली जैन, रत्नाकर निम्भोरकर ,रवि जैन, पंडित राम पाठक, आशीष गुप्ता, आदि पदाधिकारियों ने अकादमी संचालक हरीश पोतदार एवं समस्त कलाकारों को उनकी शानदार प्रस्तुतियों के लिये स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक सचिव डॉ परेश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा समिति पूर्व अध्यक्ष विजय महाजन ने आभार ज्ञापित किया।



