धर्म-ज्योतिषखरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। सनावद के मुख्य मार्गों से निकला शिव डोला शोभायात्रा…जगह जगह हुआ भव्य स्वागत…

सनावद। पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में विशाल शिव डोला शोभायात्रा का श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। शिव डोला शोभायात्रा में नगर और आसपास के हजारों शिवभक्तों ने आस्था और भक्तिभाव के साथ भाग लिया।

शोभायात्रा में शिव भक्तों के गगनभेदी जयघोष से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया और सनावद नगर भगवान भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर हो गया। रविवार को दोपहर 3 बजे बस स्टेंड स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन के उपरांत भगवान शिव की शिव डोला यात्रा का श्रीगणेश किया गया।

विधायक सचिन बिरला और आयोजन समिति के सदस्यों ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और राष्ट्र की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। तत्पश्चात भगवान शिव ने डोले में विराजमान होकर संपूर्ण नगर का भ्रमण किया और नगरवासियों पर आशीर्वाद की वर्षा की। हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा बस स्टेंड पर पहुंची।

बस स्टेंड पर नगरपालिका, व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों ने विशाल स्टेज स्थापित कर शिव डोले पर पुष्पवर्षा की और सुसज्जित एवं सुंदर झांकी में विराजमान भगवान भोलेनाथ का श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजन-अर्चन किया।शिव डोला शोभायात्रा के दौरान भोपाल के सुप्रसिद्ध डीजे पर बज रहे भजनों एवं जलगांव के सुप्रसिद्ध ढोल-ताशे की थाप शिव भक्त नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे।

व्यायामशाला के युवाओं ने साहसपूर्ण कौशल का प्रदर्शन किया। मोरटक्का चौराहे पर रंगारंग आतिशबाजी की गई और भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती की गई। तीर्थ नगरी उज्जैन के अघोरी संतों ने भी भाग लिया और नगरवासियों को आशीर्वाद दिया। शिव डोला शोभायात्रा में महिलाएं और बालिकाएं पीतवस्त्र धारण कर भजन गाते हुए चल रही थीं।

IMG 20250803 WA0020

पुलिस प्रशासन की ओर से शोभायात्रा की सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। शिवडोला आयोजन समिति के सदस्यों ने भी यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाने में सराहनीय सहयोग किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों मोरटक्का चौराहा,एसोसिएशन चौक,जरदार चौक,टवड़ीपुरा, तमोली मोहल्ला होते हुए पुनः मोरटक्का चौराहे होते हुए जवाहरमार्ग स्थित गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची और शोभायात्रा का समापन हुआ।

नगर के चौराहों और मार्गों पर नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने वंदनवार स्थापित कर शिव डोला शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की और अनेक स्थानों पर शिवभक्तों को पेयजल,चाय और जलपान उपलब्ध कराया गया।

शिव डोला शोभायात्रा के सफल आयोजन में आयोजन समिति के नीलेश वर्मा,दिलीप सकरोदिया,जितेंद्र राठौर,कल्याणसिंह तंवर,टीटू शुक्ला,बिन्नीसिंह कपूर,सौरभ वर्मा सतीश इंगले,अमन जायसवाल,अश्विन पुरोहित, विशाल वर्मा, चिराग लाड़, हनी प्रजापत, बबलू जायसवाल, रीमिश सोनी आदि सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर, सरोज इंगला, मोहित यादव, धर्मेंद्रसिंह पंवार, केतन गेहलोत, अमित यादव सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button