.
धर्म-ज्योतिषखरगोनमध्यप्रदेशराजनीतिशिक्षा-रोजगार

बड़वाह। श्री गुरु सिंह सभा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार…सरदार सतविंदर सिंह भाटिया मीडिया प्रभारी हुए नियुक्त…

.

कपिल वर्मा बड़वाह। स्थानीय सिख समाज की सर्वोच्च संस्था श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह भाटिया ने बुधवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया।

कार्यकारिणी में सरदार परविंदर सिंह, सरदार गुलबीर सिंह सचिव तथा सरदार हरविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। कार्यकारिणी में सरदार सतविंदर सिंह भाटिया को मीडिया प्रभारी तथा सह सचिव पद पर नियुक्त किया गया। समिति में सात उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए।

समिति में स्टोर समिति, निर्माण समिति, लंगर समिति, गोविंद सराय धर्मशाला समिति के सदस्य , मार्ग दर्शक मंडल के सदस्यों को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटिया ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की तथा सभी को मिलजुलकर समाज हित में एवं संगत के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया।

सभी सदस्यों ने अध्यक्ष की बात का समर्थन करते हुए विश्वास दिलवाया कि हम सभी मिलकर समाज हित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर सरदार अवतार सिंह राजपाल एवं सरदार रविंदर सिंह का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सरदार सुरजीत सिंह,सरदार जितेंदर सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार प्रदुमन सिंह, सरदार इकबाल सिंह, सरदार रघुबीर सिंह, सरदार कमलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!