
कपिल वर्मा बड़वाह। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन 25 दिसंबर का दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आज सारे देश ने स्वर्गीय अटल जी का 101 वा जन्मदिवस उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक मनाया। भाजपा नगर मंडल द्वारा नगर के अनेक बूथों पर आयोजन किया। इसी क्रम में बुथ 64 पर पूर्व मंडल महामंत्री रवि ऐरन के निवास पर आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में गोपाल जाट एवं रवि ऐरन ने श्रद्धेय अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
इस दौरान बूथ अध्यक्ष सोनम विश्वकर्मा, रवि ऐरन, गणेश चौधरी, गोपाल जाट, हिमांशु जायसवाल, दिनेश कोठिया, ललित कोठिया, रवि जाट,मोहन सिंह दरबार,सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।



