बड़वाह। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंति पर धुमधाम से निकला चल समारोह…जगह जगह चल समारोह का हुआ स्वागत…

कपिल वर्मा बड़वाह। हैहय कलचुरी कलाल समाज के अराध्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंति समाजजनों द्वारा मंगलवार को धुमधाम से मनाई गई।
अखिल भारतीय सर्ववर्गीय जायसवाल महासभा द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंति के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नागेश्वर मंदिर से शुरु हुई शोभायात्रा घोड़ा बग्घी, बैंड बाजे एवं ताशे के साथ एमजी रोड़, मुख्य चौराहा, जय स्तंभ चौराहा होते हुए महेश्वर रोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। चल समारोह का रास्ते में जगह जगह समाजजनों द्वारा मंच लगाकर स्वागत किया गया।
वहीं पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं एवं पुरुष नृत्य करते हुए यात्रा में चल रहे थे। इस दौरान भजनों पर समाजजन थिरकते नजर आए। यात्रा में तकरीबन पांच सौ की संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ ही रांगोली प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सचिन बिरला, महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष प्रीति अनिल राय, फिल्म डायरेक्टर देवेंद्र मालवीय, नगर अध्यक्ष परसराम मालवीय, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल, डाक्टर अजय मालवीय, महिला महासभा अध्यक्ष रेखा जायसवाल, पार्षद जाग्रति नरेंद्र जायसवाल थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सचिन बिरला ने कहा कि समाज के कार्यक्रम में नारी शक्ति का बड़ा योगदान दिखाई दे रहा हैं। जिस समाज की नारी शक्ति आगे होती है निश्चित तौर पर वह समाज तेज गति से उन्नति करता हैं। जायसवाल समाज के लोगों को हर क्षेत्र में अग्रणी देखने का सौभाग्य भी आज हमको अक्सर देखने को मिलता हैं। वहीं महासभा संरक्षक अशोक जायसवाल ने समाजजनों से कहा कि आज का दौर बच्चों को शिक्षित करने का हैं।
हमें कैसी भी परिस्थिति से समझौता कर लेना चाहिए लेकिन बच्चों की शिक्षा को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की महिमा को विस्तार से बताया। कार्यक्रम को डाॅ. अजय मालवीय, रामेश्वर जायसवाल, कैलाश मालवीय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुन्ना जायसवाल, देवेंद्र चौकसे, सुरेंद्र जायसवाल, संदीप जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, मुकेश मौजीलाल जायसवाल, विजय मालवीय, जय जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, अनिल मालवीय, विरेंद्र जायसवाल, बबीता जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, संध्या जायसवाल, रुद्रेश मालवीय एवं अन्य मौजूद थे। संचालन महासभा ब्लाॅक अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने किया। आभार कैलाश मालवीय ने माना।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को किया सम्मानित ——- महासभा की बीते दिनों घोषित हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शहर के राजेश जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनकी इस उपलब्धि के लिए समाजजनों द्वारा कार्यक्रम में शाॅल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश जायसवाल ने कहा कि हमें मानव उत्थान के साथ ही समाज उत्थान के कार्यों में सदैव अग्रणी रहना चाहिए। हमारा प्रयास होना चाहिए कि जितना समाज ने हमको दिया उससे कही बेहतर हम भी समाज को दे सकें।

फिल्म 2020 दिल्ली के पोस्टर का विमोचन——कार्यक्रम में समाज के फिल्म डायरेक्टर देवेंद्र मालवीय ने बताया कि दिल्ली दंगों पर आधारित 2020 दिल्ली फिल्म डायरेक्ट की हैं। जो 14 नवंबर को रिलीज होने वाली हैं। इस दौरान फिल्म के पोस्टर का विमोचन भी मौजूद अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मालवीय ने फिल्म के बारे में विस्तार से समाजजनों को जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म 2020 में हुए दिल्ली दंगों पर आधारित हैं। जिसमें दंगों से जुड़े दर्द को विस्तार से समझाया गया हैं।



