.
धर्म-ज्योतिषखरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। रामनवमी पर बड़वाह में निकली भव्य शोभायात्रा…जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा नगर…

.

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर में रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई।

नगर के नागेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में लगातार 18 वें वर्ष मे आयोजित इस शोभायात्रा में भगवान श्री राम को सुसज्जित डोले में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।

समिति के पं. अखिलेश गौतम, सुनील नामदेव, यात्रा प्रभारी निशांत सोनी सहित कार्यकर्ताओं की अगुवाई में निकली शोभायात्रा नागेश्वर मंदिर परिसर से शुरू होकर कालका माता मंदिर रोड, झंडा चौक, गोल बिल्डिंग, एमजी रोड, मेन चौराहा, जय स्तंभ, नंदा मार्ग, कुम्हार मोहल्ला, गुरवा मोहल्ला और सराफा बाजार होते हुए देर रात 12 बजे पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा में बैंड-बाजे, डीजे, ढोल-ताशे, घोड़े-बग्गी, भजन मंडलियां और भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान की आकर्षक चलित झाकी मुख्य आकर्षण रहीं। इसके साथ ही चलित हवन कुंड शामिल रहा।

गोपाल मंदिर के महंत हनुमान दास जी महाराज बग्गी में विराजित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए यात्रा में शामिल रहे। वहीं दुर्गा वाहिनी की टोली ने नीलम कौशल के नेतृत्व में शस्त्र कला का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया।

डीजे की धुन पर युवाओं ने “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक नृत्य किया। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद के लगे मंच से नगर के प्रथम नागरिक राकेश गुप्ता ने भगवान श्रीराम का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

वही बोहरा समाज सहित भाजपा नगर मंडल, अनिल राय मित्र मंडल, नगर हिन्दू संगठन और सर्व ब्राह्मण महासभा ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम सत्यनारायण दर्रा, एसडीओपी अर्चना रावत, तहसीलदार शिवराम कनासे, थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर सहित प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा। भक्ति, उल्लास और श्रद्धा से सराबोर इस भव्य शोभायात्रा ने बड़वाह नगर में धार्मिक एकता और उत्साह का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!