भोपालधारमुख्य खबरे

धार डीएफओ अशोक कुमार तबादला भोपाल धार की कमान विजयमंथन टीआर को सौंपी।।

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 12 IFS अधिकारियों के तबादले आदेश जारी।

आशीष यादव धार।

वन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के 12 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जिसमें धार अशोक कुमार सोलंकी का तबादला भी भोपाल हुआ वहीं दो साल के कार्यालय में धार डीएफओ ने कही कर्मचारी लापरवाही के चलते कठोर कार्यवाही की थी। वही सालों से जमे ठेकेदारो को भी वन विभाग से चलता किया भी देर शाम मंत्रालय द्वारा जारी आदेश तहत इन अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश के अनुसार, श्रीमती विद्या शर्मा को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वित्त एवं बजट)भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं श्रीमती अंजना तिर्की को वन संरक्षक कार्यालय, भोपाल भेजा गया है। वरुण यादव अब दक्षिण सागर वनमंडल की जिम्मेदारी संभालेंगी।

IMG 20250731 202633 495

इसके अलावा अमित वसंत निकम को अलीराजपुर वनमंडल में,  लक्ष्मीकांत वासनिक को पश्चिम बैतूल में,अशोक कुमार सोलंकी को म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ में, विजयमंथन टीआर को धार में,अनुराग तिवारी को उज्जैन में तथा सचिन नडगडी को पांडुरणा वनमंडल में नई जिम्मेदारी दी गई है। श्रीमती भारती ठाकरे को डिंडोरी वनमंडल में, हरिओम को माधव राष्ट्रीय उद्यान,शिवपुरी में एवं रितेश सिरोठिया को इंदौर में उप वन संरक्षक (वन्यप्राणी) के रूप में पदस्थ किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button