खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। मन की बात का 114 वा एपिसोड: प्रधानमंत्री मोदी ने कैच दी रैन, जल सरक्षण अभियान की जानकारी…

कपिल वर्मा बड़वाह। मन की बात का सबसे पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 विजयादशमी को प्रारंभ हुआ था। इस वर्ष 3 अक्टूबर को नवरात्रि का प्रथम दिन रहेगा। मन की बात के 114 वे एपिसोड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कैच दी रैन, जल सरक्षण अभियान के बारे में बताया। मोदी ने वर्तमान बारिश के मौसम को देखते हुए कैसे हम आने वाले समय के लिए जल बचा सकते है और जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश के झांसी में मृतप्राय हो चुकी गुरारी नदी को वहां की महिलाओं ने सहेली बन कर बचाया हैं इसकी किसी ने कल्पना भी नही की जा सकती थी।

IMG 20240929 WA0084

प्रधान मंत्री मोदी अमेरिका यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति जी ने 4000 साल पुरानी लगभग 300 प्राचीन कलाकृतियां भारत को लौटाई। प्रधान मंत्री मोदी ने पूर्व से चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़े रहने का अनुरोध किया। नगर के अन्य बूथों के साथ बूथ क्रमांक ६३ पर भी मंडल प्रभारी रवि ऐरन के निवास पर आयोजन हुआ। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मन की बात संपन्न होने के बात बूथ समिति ने क्षेत्र में सदस्यता अभियान भी चलाया। मतदाताओं ने सदस्यता अभियान को ले कर हर्ष व्यक्त किया एवं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

IMG 20240929 WA0086

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गणेश पटेल, बूथ अध्यक्ष सोनम विश्वकर्मा, महामंत्री रवि ऐरन, गणेश चौधरी, हिमांशु जयसवाल, अरुण रेनीवाल, सुषेण गोरे, विकास जाट,मोहन दरबार, भय्यलाल मोर, शाहिद कुरैशी, बालकदास बोरासी, सुबोध आरस, शुभम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!