धर्म-ज्योतिष

मुंबई बॉलीवुड की 51 मैगजीन में शनि साधक डॉ. दादू महाराज की ख्याति गूंजी

शक्तिमान भारत अवार्ड से दादू महाराज सम्मानित

मुंबई बॉलीवुड की 51 मैगजीन में शनि साधक डॉ. दादू महाराज की ख्याति गूंजी

• शक्तिमान भारत अवार्ड से दादू महाराज सम्मानित

इंदौर। मध्यप्रदेश के मालवा प्रांत की देश की सबसे स्वच्छ अहिल्यानगरी इंदौर में प्रसिद्ध शनि साधक, महामंडलेश्वर डॉ. दादू महाराज की आध्यात्मिक आलौकिक ज्योति पुंज पूरे देश में देदीप्यमान हो रही है। नवाचार के लिए नामचीन इंदौर का नाम और भी जब चमक उठता है, तब श्रद्धेय दादू महाराज देश की वाणिज्यिक नगरी मुंबई से प्रकाशित 51 मैगजीन की हेडलाइन बने। ये मैगजीन हिंदी,  अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में पठनीय हैं। साथ ही धर्म के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए होटल सहारा स्टार मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर, डॉ.नेविल, डॉ विजय बजाज,प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक केवल कुमार के हस्ते शक्तिमान भारत अवार्ड से डॉ. दादू महाराज को सम्मानित किया गया ।

इंदौर के गौरव, लोकमाता देवी अहिल्या होलकर को आदर्श रानी मातृशक्ति की प्रतीक स्वरूप व्याख्या कर ऐतिहासिक स्मरण की संस्तुति प्रकट करने में सिद्धहस्त डॉ. दादू महाराज सबके कष्ट निवारण में अग्रसर रहते हैं। नवाचार के लिए नामचीन इंदौर का नाम और भी जब चमक उठता है, तब श्रद्धेय दादू महाराज देश की वाणिज्यिक नगरी मुंबई से प्रकाशित 51 मैगजीन की हेडलाइन बने। ये मैगजीन हिंदी,  अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में पठनीय हैं। मैगजीन में आपके जीवन वृत्तांत से लेकर जनकल्याण के कार्य, उल्लेखनीय उपलब्धियां और रचनात्मक, सांस्कृतिक, रचनात्मक कार्यों को समावेश कर जीवंतता के साथ प्रस्तुत किया है। निश्चित ही इससे इंदौर तो गौरवान्वित हुआ, साथ ही आपसे जुड़े शिष्यों, गजासीन शनिधाम के भक्तजनों में भी उत्साह वर्धन दिखाई दिया है। सरल, सहज संत- महामंडलेश्वर 1008 श्री दादू महराज संस्थापक- गजासीन शनि धाम की ख्याति देश ही नहीं विश्व पटल पर भी चर्चित हो गई है। दृढ़ निश्चयी, सदाचारी और हंसमुख व्यक्तित्व वाले डॉ. दादू महाराज ऐसे संत हैं, जिनसे पहली मुलाकात में ही अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उनका सौम्य चेहरा और मृदु मुस्कान दिल में बस जाती है। उनसे बार-बार मिलने और संवाद करने की इच्छा मन में उठती है।

फिल्मी हस्तियों के आध्यात्मिक गुरु के रूप में पूज्य दादू महाराज का जन्मोत्सव हर साल 17 जनवरी को मायानगरी मुंबई में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस भव्य आयोजन में देश भर से कई नामचीन हस्तियां और भक्त शामिल होते हैं। प्रत्येक शनिवार को सुबह से रात तक इंदौर स्थित गजासीन शनि धाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

आध्यात्म का केंद्र बिन्दु गजासीन शनिदेव का अभिषेक विभिन्न पवित्र तालाबों और नदियों के जल से किया जाता है। प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे सामूहिक शनि चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं आरती का भव्य आयोजन किया गया है।  हजारों भक्त दादू महाराज से निशुल्क परामर्श प्राप्त कर अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति पाने का मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं।
यहां भक्तगण अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर शनिदेव को तिल व तेल चढ़ाते हैं, दीपक, नारियल चढ़ाते हैं, इच्छापूर्ति स्तम्भ पर रक्षा सूत्र बांधते हैं तथा प्रसाद चढ़ाते हैं।
सिद्धपीठ बन चुके शनिधाम पर धर्म और समाज सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। संत डॉ. दादू महाराज न केवल धर्म के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी हैं।
समय-समय पर वे विभिन्न महायज्ञ, अनुष्ठान और संत समागम का आयोजन करते रहते हैं – शनि शांति महायज्ञ, श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ,श्री गणेश यज्ञ। साथ ही वे अपने शिष्यों को समाज सेवा के लिए भी प्रेरित करते हैं। उनके प्रमुख सेवा कार्यों में शामिल हैं ।
रक्तदान, वस्त्रदान, अन्नदान, नेत्रदान की शपथ के साथ संकल्प सिद्धि पहली प्राथमिकता और जनकल्याण का प्रकल्प है। ग्रीष्म ऋतु में पशु-पक्षियों के लिए जल एवं भोजन की व्यवस्था, हजारों पेड़ (पीपल, नीम, बिल्व आदि) लगाना। नेत्र परीक्षण शिविर, निःशुल्क दवा वितरण, चिकित्सा शिविर, जरूरतमंद छात्रों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण, विधवा विवाह एवं गरीब लड़कियों का विवाह जैसे जन हितैषी कार्य भी गुरुवर की पवित्र विचारधारा है। दादू महाराज को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं। देश-विदेश में फैला लाखों शिष्यों का विशाल परिवार उनके मार्गदर्शन में धर्म, सेवा और नैतिकता के मार्ग पर चल रहा है। आप 50 से अधिक संस्थाओं के संरक्षक हैं और कई लोगों ने उनके आशीर्वाद से अपने जीवन में सुखद परिवर्तन का अनुभव किया है। स्वामी जी को मुंबई में लियो मीडिया डिजिटल के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मॉम डैड गॉड ऑफ यूनिवर्स सीजन 2 के इस अनूठे पुरस्कार के लिए पुरस्कार विजेता और मुख्य अतिथि के रूप में नामित और पुष्टि की गई है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!