धारमुख्य खबरे

वन परिक्षेत्र सरदारपुर पर जैव विविधता दिवस मनाया,खरमोर अभ्यारण के सुरक्षा श्रमिकों को सामग्री का किया वितरण , वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा की दिलाई शपथ

आशीष यादव धार

वन परिक्षेत्र कार्यालय सरदारपुर पर गुरुवार को वन विभाग के द्वारा जैव विविधता दिवस मनाया जाकर खरमोर अभ्यारण्य के सुरक्षा श्रमिकों को सामग्री का वितरण किया गया। वन मंडलाधिकारी धार अशोक कुमार सोलंकी ने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं पौधों के रोपण के साथ-साथ उसकी सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया साथ ही वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। उप वनमंडलाधिकारी संतोष कुमार रनशोरे द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु संवहनीय (सस्टेनेबल) विकास की महत्ता बताई गई। जैव विविधता की सुरक्षा मानव सभ्यता के अस्तित्व के लिए आवश्यक है। वन्यजीवों की सुरक्षा हेतू वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी रेंजर सरदारपुर शैलेंद्र सोलंकी द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य जैव विविधता के संरक्षण के लिए अति आवश्यक है। वन परिक्षेत्र सरदारपुर अंतर्गत खरमोर अभ्यारण्य में पाई जाने वाली जैव विविधता का भी उल्लेख किया गया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी एवं उप वनमंडलाधिकारी द्वारा खरमोर अभ्यारण्य में ईको विकास समिति पानपुरा के माध्यम से सुरक्षा का उल्लेखनीय कार्य करने वाले सुरक्षा श्रमिकों को मूलभूत सामग्री कपड़े, जूते, मोजे, बेल्ट, डोरी, टोपी, डंडा, रेनकोट, विंटर कोट, कम्बल, क्राकरी आयटम, टार्च, पानी की बॉटल आदि का वितरण किया गया एवं अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहित भी किया गया। आभार जोगड़सिंह जमरा एवं मनीषपाल राठौर द्वारा व्यक्त किया गया।

IMG 20250523 WA0058

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!