खरगोन

खरगोन । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

खरगोन । नितिन मालविया ;  इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 के अंतर्गत श्रम विभाग मध्यप्रदेश शासन से पंजीकृत प्रदेश के श्रमजीवी पत्रकारों की एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्था “मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, भोपाल” वर्षों से पत्रकारों के अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ रही है। संगठन के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया लगातार पत्रकारों की समस्याओं को आवाज़ देते आ रहे हैं।

संगठन के नियमों के अनुसार सदस्यता अभियान प्रतिवर्ष संचालित किया जाता है। इस वर्ष यह अभियान समय से पूर्व 1 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर 30 नवंबर 2025 तक चलेगा। यह निर्णय प्रांतीय कार्यकारिणी की सहमति से प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया द्वारा लिया गया है।

निर्णय के अनुसार सभी जिला इकाइयाँ 1 अक्टूबर को अपने-अपने जिला मुख्यालय पर तथा ब्लॉक व तहसील इकाइयाँ अपने मुख्यालयों पर बैठक बुलाकर अभियान की शुरुआत करेंगी।

इसी क्रम में तहसील इकाई भगवानपुरा ने भी सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सदाशिव वर्मा, निमाड़ संभाग अध्यक्ष विजय मोरै, प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम चौहान, प्रदेश संयुक्त सचिव राधेश्याम पाटीदार के मार्गदर्शन में तहसील अध्यक्ष नितिन मालवीया के नेतृत्व में सदस्यता फार्म भरे गए।
इस दौरान राहुल मालवीया, महेश बिडारे, रोहित मालवीया, राकेश सुलिया, तिलोक मालवीया, सचिन सेन सहित अन्य पत्रकार साथियों ने सदस्यता ग्रहण की।

तहसील अध्यक्ष नितिन मालवीया ने बताया कि यह अभियान दो माह तक चलेगा। इसमें भगवानपुरा तहसील के पीपलझोपा, सिरवेल, धूलकोट, भाग्यपुर, कबरी, मोहना, बहादुरपुरा, बिष्ठान आदि क्षेत्रों के पत्रकार भी शामिल होंगे।

जिला अध्यक्ष सदाशिव वर्मा ने कहा कि खरगोन जिले की भगवानपुरा, झिरन्या, भिकनगांव, महेश्वर, मंडलेश्वर, कसरावद, बिष्ठान सहित सभी तहसील इकाइयों में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है जो नवंबर माह के अंत तक पूर्ण हो जाएगा।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि इस बार प्रांताध्यक्ष के निर्णय अनुसार जनवरी 2026 के प्रथम माह में ही सभी सदस्यों को पहचान पत्र (कार्ड) वितरण कर दिए जाएंगे, जिससे पूर्व में आने वाली शिकायतों का समाधान होगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!