खरगोनमध्यप्रदेशराजनीति

बड़वाह। नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक ने बधाई…

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर पालिका परिषद बड़वाह अध्यक्ष राकेश गुप्ता को अध्यक्ष के रूप में सफलतम तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर नगर पालिका कार्यालय में सभासदों, पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी।

पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हमने हमेशा प्रयास किया है क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य होने हैं उन्हें तत्काल किया जाए और हमने यह कार्य किए भी हैं।

उन्होंने बताया कि तीन वर्षों में हमारे द्वारा इंदौर ईच्छापुर हाइवे के दोनों छोर सीसी सड़क निर्माण, एमजी रोड सीसी निर्माण, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण, नगर पालिका परिसर में टीन शेड उसके बाद भी हमने सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र में समानता से सड़कों, नालियों और पुलिया निर्माण के कई कार्य किए। बहुत सारे निर्माण कार्य गतिमान हैं और जो कार्य रह गए हैं उन्हें भी जल्द प्रारंभ कराया जाएगा।

विधायक सचिन बिरला ने सफल 3 वर्ष होने पर बधाई दी —– विधायक सचिन बिरला एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता के सफल तीन वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर नागेश्वर मार्ग स्थित भाजपा जिलामहामंत्री महिम ठाकुर के निवास पर उनका पुष्प माला मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया। विधायक सचिन बिरला ने बताया कि आजादी के 77 वर्षों में पहली बार नगर पालिका परिषद बड़वाह में नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के माध्यम से शहर को स्वर्णिम विकास के नारे को लेकर विगत तीन वर्षों में 100 करोड़ से अधिक विकास कार्यों को धरातल पर पहुंचाया है। साथ ही मुख्यमंत्री अधोसरंचना के अंतर्गत वर्षों से सिवरेज लाईन जल आवर्धन जैसी योजना धीमे गति को तेजगति दिलाई साथ ही अंतिम चरण में कार्य पहुंच चुका है।जल्द ही शहरवासियों को दोनों योजनाओं का लाभ भी जल्द से जल्द मिलने लगेगा। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20250808 WA0014

रक्षा बंधन का कर्मचारियों को दिया तोफा ——- रक्षा बंधन के पूर्व नगर पालिका परिषद बड़वाह द्वारा रक्षा बंधन के तोहफे के रूप में कर्मचारियों का वेतन डालने पर कर्मचारियों द्वारा नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं सीएमओ कुलदीप किन्शुक का पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत सत्कार किया गया। साथ ही नपा में पदस्थ समस्त कर्मचारियों के द्वारा त्यौहार के पूर्व वेतन राशि खातों में भेजने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button