खरगोन

भाजपा का गांव चलो अभियान

भीकनगांव, सत्याग्रह लाइव:- भीकनगाँव मंडल के बूथ क्रमांक 85 इगरिया में रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर भाजपा के गांव चलो अभियान के निमित्त एक दिन के प्रवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे का आगमन हुआ। श्री मोघे ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए घर घर संपर्क अभियान, बस्ती सम्पर्क, बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों से संवाद किया। विचार परिवार के प्रमुखों से घर पहुंचकर भेंट की एवं ग्राम के श्रीराम मंदिर में दर्शन किये, तत्पश्चात बूथ अध्यक्ष कृष्णपालसिंह चिंटू सगर के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। प्रवास के दौरान भारतीय जानता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कृष्णपालसिंह मोहनसिंह सगर, श्याम मोहनसिंह सगर, भूपेंद्र मुकाति केदवां, लोकेन्द्र कैलाश सगर, श्रीराम रघुवंशी ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णपालसिंह लल्ली बना, जिला महामंत्री राजेश माहेश्वरी, जनपद अध्यक्ष सरदार रावत, गुलाबसिंह वास्कले, सचिन सगर, गौरव सगर, जीतू चौहान, सुधीर जायसवाल, रमेश गंगराडे, दादू सोनी, दिनेश मामाजी, बबलू पंडित, चन्द्रकिशोर गोयल, अंकित मालीवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, कृष्णपाल गोविन्दसिंह सगर, रामसिंह तंवर, सनौरसिंह, पवन राठौर, विश्वनाथ, युवराज चौहान, हरीश छीपा, राजेंद्रसिंह तंवर,रामलाल राठौर, बद्री असलकर एवं कन्हैयालाल तिरोले। सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

img 20240211 wa00199065437159651960296
img 20240211 wa00181145791003183406593
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते भूपेंद्र मुकाती

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button