
*शासकीय एलाइड हेल्थ सांइसेज इन्स्टीट्यूट (MAHSI) के वार्षिकोत्सव का आयोजन सम्पन्न*
इंदौर। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एमजीएम अलाइड हेल्थ साइंसेज इंस्टीटयूट (MAHSI) में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों से उत्तीर्ण 157 छात्रों का शपथ विधि समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन आर्मी वाॅर काॅलेज, महू के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एच.एस. साही के मुख्य आतिथ्य में आनंद मोहन माथुर सभागृह में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही के बारे में उनकी सैन्य उपलब्धियों के साथ हेमन्त कुमार शुक्ला, उप निदेशक एवं प्रशासकीय अधिकारी माहसी द्वारा बताया गया कि लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही भारतीय सेना के प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण संस्थान आर्मी वाॅर काॅलेज, महू में कमांडेंट के रूप में नेतृत्व कर रहे हैं। वर्ष 1988 में सेना की इनफेन्ट्री की राजपूत रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त करके विगत 37 वर्षों के गौरवमयी सेवाकाल में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेना का नेतृत्व किया है। उनके सेवाकाल के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल साही मिलेट्री आपरेषन के अतिरिक्त महानिदेशक एवं इन्फाॅरमेशन वाॅर फेयर के महानिदेशक पद पर कार्यरत रहे साथ ही संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में अफ्रीकी देश कांगो में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गई। उनकी सैन्य सेवाओं और दक्ष सैन्य कौशल हेतु उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक एवं सेना पदक से सम्मानित किये जा चुके हैं।
संस्थापक निदेशक डाॅ. डी.के. तनेजा द्वारा संस्था माहसी के विकास एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के योगदान से अवगत करवाया। संस्था के प्राचार्य, डाॅ. रामहरि मीणा द्वारा संस्था की वार्षिक रिपोर्ट में संस्था के छात्रों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन, सामाजिक जागरुकता के लिए किये गये कार्य, ट्राॅफिक के सुधार में नगरीय प्रशाशन को सहयोग एवं अन्य उपलब्धियों पर जानकारी प्रस्तुत की गई। संस्थापक निदेशक डाॅ. डी.के. तनेजा द्वारा वर्ष 2025 में स्नातक बीपीटी, बीओटी एव बीएक्सआरटी छात्रों को चिकित्सीय क्षेत्र में आदर्शों के पालन हेतु शपथ दिलायी गई।
कार्यक्रम में संस्था का उत्कृष्ट अवार्ड ’माहसी ब्लयू’ अवार्ड छात्रा नताशा वर्मा (बीपीटी बैच 2017), वेदिका अग्रवाल (बीपीटी बैच 2019), डाॅ. डी.के. तनेजा गोल्ड मेडल, संजना गुप्ता, बीपीटी बैच 2019, गौरव व्ही. किबे गोल्ड मेडल, बीपीटी बैच 2019 की छात्रा वेदिका अग्रवाल, ओवर आल बीपीटी टाॅपर संजना गुप्ता, डाॅ. पीएस नारकर गोल्ड मेडल एमपीटी पाठ्यक्रम, 2021 बैच की छात्रा स्वर्णा द्विवेदी एवं अन्य पाठ्यक्रमों में 32 टाॅपर्स को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल साही द्वारा स्नातक छात्रों को चिकित्सीय क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। एमजीएम मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. अरविन्द घनघोरिया, विशिष्ट अतिथि द्वारा आशीर्वचन प्रदान कर छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी। कार्यक्रम का समापन डाॅ. प्रियांशु जोशी द्वारा आभार प्रदर्शित कर किया गया। समारोह के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। डाॅ. नीरज सिंह, डाॅ. रितिका भलावी, डाॅ. झरना गुप्ता के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में ’आपरेशन सिन्दूर’ की झलकियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर देश की सेना के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना का संचार किया।
स्थापना दिवस व्याख्यान का आयोजन 25 जुलाई, 2025 को भारतीय थल सेना के लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त श्री बी.एस. सिसौदिया के मुख्य आतिथ्य एवं भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल सेवानिवृत्त श्री एस. चौधरी, मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. अरविन्द घनघोरिया, के मुख्य आतिथ्य में किया गया, जिसमें श्री सिसौदिया जी द्वारा छात्रों को देश की सेना की तरह सतत देशप्रेम, देश सर्वोपरि भावना से मरीजों के उपचार में समर्पित करने हेतु प्रेरित किया कि जिस तरह सेना के जवान की गोली दुश्मन को खत्म करती है उसी तरह उपचार प्रक्रिया द्वारा मरीजों की बीमारी के निवारण हेतु दृढ़ता लाना अति आवष्यक है। संस्था एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक निदेशक डाॅ. डी. के. तनेजा, मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. अरविन्द घनघोरिया, संस्था प्राचार्य डाॅ. रामहरि मीणा उपस्थित रहे।