.
इंदौर

विश्व ब्राह्मण समाज संघ इस बार भी करवाएगा 21 जोड़ों की ‘घर जैसी शादी’

विश्व ब्राह्मण समाज संघ

.
विश्व ब्राह्मण समाज संघ इस बार भी करवाएगा 21 जोड़ों की ‘घर जैसी शादी’
सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारी बनेंगे भागीदार, अब तक 14 जोड़ों के हुए पंजीयन, सभी युगलों को देंगे गृहस्थी चलाने योग्य उपहार
इंदौर,  पिछले दो वर्षों में ‘घर जैसी शादी‘ की ख्याति के साथ विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा आयोजित 21 जोड़ों के सामूहिक विवाह का आयोजन इस बार भी 23 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त में एयरपोर्ट रोड स्थित बाबाश्री रिसोर्ट पर आयोजित होगा। इस आयोजन में खजराना गणेश मंदिर, रणजीत हनुमान मंदिर सहित शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों के पुजारी, श्रद्धालु, विद्वान और विप्र बंधुओं के साथ अग्रवाल-वैश्य समाजों के लोग मिलकर विवाह की व्यवस्थाओं में भागीदार बनेंगे। इस सामूहिक विवाह में शामिल सभी युगलों को गृहस्थी योग्य आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं।
                    आयोजन समिति के अध्यक्ष पं. योगेन्द्र महंत, प्रमुख सयोजक राजेश बंसल ने बताया कि सामूहिक विवाह का यह तीसरा वर्ष है। सम्मेलन के लिए आयोजित बैठक म.प्र. ज्योतिष एवं विद्वत परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक, रणजीत हनुमान मंदिर के प्रमुख पुजारी पं. दीपेश व्यास, खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट एवं स्वागताध्यक्ष जगदीश बाबाश्री और संयोजक संदीप गोयल ऑटो के आतिथ्य एवं मौजूदगी में सम्पन्न हुई जिसमें सामूहिक विवाह के लिए निर्धारित आवेदन पत्र का लोकार्पण भी किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह में शामिल दुल्हों को सूट एवं दुल्हन को चुन्नी सूट भी आयोजन समिति की ओर से पहले ही उपलब्ध कराए जाएँगे।
                    सम्मेलन संयोजक राजेश गर्ग एवं शिव जिंदल ने बताया कि यह आयोजन भास्कर समूह के चेयरमैन वरिष्ठ समाजसेवी रमेशचंद्र अग्रवाल की पुण्य स्मृति में लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है। आयोजन में सभी जोड़ों की शादी घर जैसे परम्परागत माहौल में विभिन्न रस्मों के साथ कराई जाएगी। सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले युगलों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। गत वर्ष भी संपन्न हुए इस विवाह समारोह की ख्याति ‘घर की शादी‘ जैसी हुई थी और भव्य बारात, स्टेज, फेरे एवं आशीर्वाद समारोह की सभी मेहमानों ने दिल खोलकर प्रशंसा की थी। आयोजन की दिव्यता को देखते हुए शहर के विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों से जुड़े  विनोद गोयल राजकुमार बंसल एवं मनीष शारडा सहित 11 विशिष्टजनों की समिति का गठन किया गया है, जिनके मार्गदर्शन में यह भव्य और दिव्य महोत्सव होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!