
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान” के तहत निरंतर कार्यक्रम कर, किया जा रहा है जनजागरूकता प्रयास।*
-पुलिस कमिश्नर इंदौर की अगुवाई में, अभी तक 24 हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित कर,
3800 से ज्यादा हेलमेट जरूरतमंदों को किये है प्रदाय।*
-इंदौर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा का महत्व समझाते हुए, किया जा रहा है
-वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट धारण सहित यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित।*

इंदौर- सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ( अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।
शहर के पलासिया चौराहे पर पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर के सिंह, पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 24 वाँ ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस कमिशनर संतोष कुमार सिंह द्वारा युवा, बुजुर्ग, जरूरतमंद ऐसे वाहन चालक जिनके पास रजिस्ट्रेशन लाइसेंस दस्तावेज पूर्ण थे । उन्हें हेलमेट प्रदान किए गए। ऐसे वाहन चालकों द्वारा नियमो का उल्लंघन करने पर पहले चालान किया गया, फिर सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हेलमेट भी दिया।



