.
इंदौर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व ने मशाल यात्रा में हजारों लोग हुए सम्मिलित

मशाल यात्रा

.

*शहीदों की स्मृति में जगमगाया इंदौर, भव्य मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

100 मंचों और 50 से अधिक संस्थाओं 25 से अधिक समाजों ने पुष्प वर्षा से शाहिद दिवस मशाल को दी श्रद्धांजलि,

देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व ने मशाल यात्रा में हजारों लोग हुए सम्मिलित

SAVE 20260323 212735 SAVE 20260323 212823 SAVE 20260323 212756

इंदौर। शहीद दिवस के अवसर पर इंदौर का पश्चिम क्षेत्र देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया। अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की स्मृति में निकली पारंपरिक मशाल यात्रा इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित की गई।

फूटी कोठी (संत सेवालाल ब्रिज) से प्रारंभ हुई यह मशाल यात्रा हजारों लोगों की सहभागिता के साथ महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची। हाथों में जलती मशालें, भगवा ध्वज और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के बीच शहर की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। महिला, पुरुष, बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!